Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

आठनेर नगर के समाजसेवियों द्वारा अस्पताल प्रबंधन को सौंपी गई ऑक्सीजन कंसंट्रेटर मशीन



आठनेर से हमदर्द न्यूज के लिए अनूप शिंदे की रिपोर्ट।

आठनेर । एक पुरानी कहावत है जहां चाह होती है वहा राह होती है। इसी कहावत से सटीक ताजा उदाहरण आठनेर में देखने को मिला जहां आठनेर समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में परेशान हो रहे हैं।

आक्सीजन के पीड़ित मरीजों को देखते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ डॉ. सुमित पटैया की पहल पर समाजसेवियों की मदद से समाज से एक लाख रुपये एकत्रित कर आक्सीजन मशीन, थर्मल गन, प्ल्ज़ आक्सिमिटर और फेस सील्ड अस्पताल प्रबंधन को भेट की गई।

ज्ञात हो कि सेवाकार्य आपदा प्रबन्धन समूह 
द्रारा पिछले वर्ष से ही कोरोना काल मे समाज के लोग जो आवश्यक चीजो के लिए परेशान थे उनको सूखा अनाज वितरण, मास्क वितरण भोजन एवं दवाइयां उपलब्ध कराई गई थी।

इसी कड़ी में इस वर्ष भी अस्पताल में ऑक्सीजन की समस्या को देखते हुए ग्रुप के सदस्यों ने आपस में धन संग्रह कर कर अस्पताल में ऑक्सीजन कंसंट्रेटर मशीन, थर्मलगन, फेस शिल्ड, पल्स आक्सिमिटर इत्यादि चिकित्सा उपकरण अस्पताल में प्रदान किये गए।

इन सामग्रियों को पाकर अस्पताल के स्टॉप ने भी खुशी जाहिर की एवं डॉ सुमित पटैया ने समाज का धन्यवाद करते हुए कहा कि अगर इस प्रकार समाज जागृत हो जाए तो किसी भी प्रकार की आपदा जो कि समाज पर आती है उसका हर परिस्थिति में सामना किया जा सकता है। आठनेर के सभी सहयोग कर्ताओं का बहुत-बहुत आभार मानता हूं।

जिसमें मुख्य रुप से योगेश कालभोर, खामदेव कनाठे, डॉक्टर प्रमोद खंडवे, कैलाश आजाद, आशुतोष सिंह चौहान, रोहित मलिक, कन्हैयालाल जितपुरे, तरुण साकरे, कृष्ण गायकी, हिन्द वारियर्स सामाजिक संस्था के सभी सदस्यों एवम आठनेर के शिक्षकगण, व्यापारी बन्धुओ का सहयोग प्राप्त हुआ।

अस्पताल प्रबंधन के आह्वान पर सेवा कार्य आपदा प्रबंधन के कार्यकर्ताओं द्वारा कोविड में काम में आने वाली दवाइयों की किट को अस्पताल में देने का निश्चय किया है, जो कि कल प्रबंधन को सौंप दी जाएगी समूह सभी समाज के लोगों का धन्यवाद करता है तथा आगे भी इसी प्रकार के सहयोग की आशा करता है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad