big breaking news केवल 7 घंटे मैं पुलिस ने डबल मर्डर का किया खुलासा जादू टोने के शक में की गई हत्या मा बेटे की हत्या दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
बैतूल के मरामझिरी में हुई मां बेटे की हत्या के दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार -
हत्या का मुख्य कारण जादू टोना के शक मे की गई थी हत्या
पुलिस ने केवल 7 घंटे में किया अंधे कत्ल का खुलासा
बैतूल मप्र - गुरुवार की सुबह मरामझिरी स्टेशन के पास मां बेटे के शव पड़े मिले थे | जिससे पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी जानकारी मिलने के बाद तुरंत घटना स्थल पर एसपी एवं फॉरेंसिक पँहुची थीं और जांच के आदेश दिए थे इस पूरे मामले की कोतवाली पुलिस ने जांच की और शाम होते होते केवल 7 घंटो में तक मां बेटे के हत्यारों को गिरफ्तार कर लिया है हत्या के अरोपियों ने बताया कि जादू टोना करने के शक में उन्होंने मां बेटे को मार डाला |
घटना जिला मुख्यालय से 5 किलोमीटर दूर मरामझिरी गांव की है जंहा गुरुवार की सुबह दो शव रक्तरंजित हालत में पड़े मिले थे एसडीओपी नितेश पटेल व कोतवाली थाना प्रभारी और उनकी टीम ने घटना की जांच कर शाम तक हत्यारों को पकड़ने में कामयाब हुई| एसडीओपी ने हत्या का खुलासा करते हुए बताया कि मरामझिरी गांव में रहने वाले मोतीराम धुर्वे के पिता का पिछले हप्ते निधन हो गया था और इसके पहले भी इनके परिवार में बीमारी की वजह दो तीन लोगों की मौत हो गई है मोतीराम इन मौतों की वजह जादू टोना को मानता है और उसका शक गांव की सुखिया पति झब्बू पर था कि यह महिला जादू टोना करती है |पिता की मौत के बाद से ही आरोपी मोतीराम ने मन बना लिया था कि वह सुखिया को मार डालेगा | बुधवार की रात मोतीराम रेलवे फाटक के पास बैठा हुआ था तब इसने देखा कि सुखिया और उसका लड़का मोटरसाइकिल से कंही जा रहे है तब मोतीराम ने अपने दामाद बसन्त सलाम को बुला लिया और सुखिया का गांव वापिस आने का ईंतजार करने लगे |
रात्रि 12 बजे के करीब सुखिया और उसका लड़का नीलेश मोटरसाइकिल से जब वापिस गांव आ रहे थे तभी झाड़ियों में छिपकर बैठे मोतीराम और बसन्त ने लाठी और बांस से मां बेटे के सिर पर वार कर मार डाला और अपने घर चले गए थे | पुलिस ने गांव में लोगों से पूछताछ की और इन परिवारों में दुश्मनी की बात निकलकर सामने आई तब आरोपी मोतीराम से पूछताछ की गई जिसमें उसने अपना जुर्म कबूल करते हए पूरा घटना क्रम बताया पुलिस ने मोतीराम धुर्वे और उसके दामाद बसन्त सलाम को हत्या करने के मामले में मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है
इनका कहना
एसडीओपी श्री नितेश पटेल ने बताया कि आरोपियों को गिरफतार कर लिए गया है। जिन्हें कल अदालत में पेश किया जाएगा।


