मुलताई। पूरे क्षेत्र में फैली कोरोना वैश्विक महामारी तथा मुलताई विधान सभा क्षेत्र में मरीजों की आवश्यकताओं को देखते हुए विधायक सुखदेव पांसे ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र प्रभात पट्टन में 2 नग बी पैप मशीन तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मुलताई में 1 नग बी पैप मशीन विधायक निधि से क्रय करने की अनुशंसा की है। इस अनुशंसा में मशीन की राशि का उल्लेख नही है यह मशीन प्राक्कलन (स्टीमेट) अनुसार जितने रूपये की भी आयेंगी उतनी राशि दी जायेंगी। इस मशीन के आ जाने से जिन मरीजों का ऑक्सीजन लेवल कम है उनका ऑक्सीजन लेवल बढ़ाने में सहायक साबित होगी। गौरतलब है कि विधायक सुखदेव पांसे ने अभी हाल ही में विधायक निधि से 4 लाख 40 हजार रूपये विभिन्न चिकित्सीय उपकरण तथा इंजेक्शन के लिए प्रदान किये थे तथा एक ऑटोमैटिक एक्सरे मशीन भी प्रदान की थी। श्री पांसे ने बताया कि क्षेत्र की जनता को इस दु:ख की घड़ी में इलाज के लिए जो भी आवश्यक होगा उसके वह पूरा करने का पूरा प्रयास करेंगे।
मुलताई और पट्टन को विधायक पांसे की एक और सौगात। आक्सीजन लेवल बढ़ाने में सहायक बी पैप मशीन खरीदने के लिए दी सहायता।
4/24/2021 05:10:00 PM
0
हमदर्द न्यूज के एंड्राइड एप को डाउनलोड करने के लिए नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करे।
हमदर्द न्यूज के एंड्राइड एप को डाउनलोड कैसे करे ? जानने के लिए पढ़े पूरी पोस्ट। |
👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻
हमदर्द न्यूज के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दी गयी लिंक पर क्लिक करे।
👇👇👇👇👇👇👇👇

