Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

Breking news - MP-CG बाॅर्डर पर भूकंप:अनूपपुर में दोपहर 3.9 तीव्रता के झटके महसूस किए गए, घबराकर लोग घरों से बाहर निकले।



कोरोना के बीच अनूपपुर जिला मुख्यालय, शहडोल जिले के कुछ हिस्से और छत्तीसगढ़ की सीमा से सटे इलाकाें में रविवार दोपहर भूकंप के झटके महसूस किए गए। घबराकर लोग घरों से बाहर निकल आए। लोगों का कहना था कि कुछ सेकंड तक दीवारें, पंखे और सामान हिलने लगे। लेागों ने इस कंपन स्पष्ट महसूस किया। मौसम विभाग के अधिकारी वेद प्रकाश सिंह के मुताबिक जमीन में 10 किमी की गहराई पर 3.9 तीव्रता का भूकंप था।

जानकारी के अनुसार रविवार को लोग लॉकडाउन के कारण घरों पर हैं। दोपहर करीब 12:54 बजे अचानक दीवारें, पंखे और सामान हिलने लगे। लोगों को समझते देर नहीं लगी। लोग बचने के लिए अपने-अपने घराें से बाहर निकल आए। जानकारों के अनुसार भूकंप का केंद्र अनूपपुर-बिलासपुर की सीमा पर था। अनूपपुर, जैतहरी, वेंकटनगर, कोतमा, चचाई, धनपुरी में यह झटके महसूस किए गए।

वहीं, अधिक पहाड़ी ऊंचाई वाले राजेन्द्रग्राम, अमरकंटक में भूकंप महसूस नहीं किया गया। इसकी लोगों ने पुष्टि नहीं की है। हालांकि भूकंप से किसी जान माल के नुकसान की सूचना नहीं है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad