Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

कोरोना काल मे धूप से झुलसते पेड़ो को पानी दे रहा अनुसया सेवा संगठन।




मूलताई। अनुसया सेवा संगठन  विगत पांच वर्षो से हर शुभ अवसर पर एक पौधा भेंट करता है और उसे पालने का संकल्प भी दिलवाता है।साथ ही हर गर्मी के मौसम में सड़क के किनारे लगे पेड़ो को टैंकर से  पानी दे कर जीवित रखने का  सराहनीय काम भी करता है।संगठन के अध्यक्ष कृष्णा साहू ने बताया कि  इस कोरोना संक्रमण के समय लॉकडाउन लगा हुआ है और भीषण गर्मी की शुरुआत भी हो गई है और पेड़ो को पानी देना अतिआवस्यक हो गया है अतः आज इस शुभ कार्य की शुरुआत अनुसया सेवा संगठन के सदस्यों द्वारा अनुसया वाटिका में लगे पौधो को जिसमे कुछ औषधीय पौधे भी शामिल है,जो की इस अप्रैल की भीषण गर्मी में धूप से झुलस रहे है उन्हे टैंकर से पानी दे रहे साथ ही अनुसया वाटिका के सामने रोड पर रोपित लगभग 80 पौधो को भी पानी दिया अनुसया सेवा संगठन सभी नगर व क्षेत्र वाशी से निवेदन करता है कि सभी लोग इस गर्मी मे अपने आस पास लगे पेड पौधों को पानी देवे ओर अपने घर के छत पर पक्षीओ के लिए पानी एव उनके भोजन के लिए अनाज रखे 
जिसमे संगठन के सदस्य कृष्णा साहू, मोनू साहू, रितिक जोशी, दिनेश हरफोडे,सोनू साहू, सन्दीप तारे, रवी सुर्यवन्शी, रीतेश साहू, चन्द्र्शेखर साहू,मयुर साहू,का सक्रिय सहयोग रहा

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad