Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

खंडवा में पुलिस की हैवानियत का VIDEO:कोरोना संक्रमित के घर पहुंची पुलिस, मरीज व परिजन को लाठी-डंडों से पीटा।





खंडवा में पुलिस की हैवानियत सामने आई है। यहां कोरोना संक्रमित के घर पहुंचे चार पुलिसकर्मियों ने पॉजिटिव मरीज और उसके परिजन को जमकर लाठी-डंडों से पीटा। स्वास्थ्य विभाग की टीम संक्रमित युवक को लेने उसके घर पहुंची थी। यहां विवाद के बाद टीम ने पुलिस बुला ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने न सिर्फ संक्रमित, उसके माता-पिता और बहन पर जमकर डंडे बरसाए, बल्कि परिजन के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस भी दर्ज कर लिया। कार्रवाई के विरोध में ग्रामीणों ने छैगांवमाखन थाने का घेराव किया, जिसके बाद एसपी ने टीआई गणपतलाल कनेल को लाइन अटैच किया। इधर, स्थानीय विधायक राम दांगोरे ने घायल परिजन से मुलाकात की। वहीं कहा कि सीएम को घटना की जानकारी देकर संबंधित पुलिसकर्मियों को बर्खास्त करवाएंगे। भला हो किसी ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाकर इसे सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया।

मामला थाना छैंगांवमाखन के गांव सिरसोद बंजारी का है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार चार दिन पहले स्वास्थ्य विभाग की टीम उक्त परिवार में युवक का सैंपल लेने आई थी। रिपोर्ट में कोरोना की पुष्टि हुई। इसके बाद टीम युवक को लेने के लिए घर पहुंची। परिजन ने कहा- बेटा घर पर रहकर ही स्वस्थ हो जाएगा। क्योंकि संक्रमित युवक की मां खुद आशा कार्यकर्ता है। इसी बात पर स्वास्थ्यकर्मियों व परिजन के बीच कहासुनी हो गई।

इस बीच स्वास्थ्यकर्मियों ने पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने संक्रमित युवक व परिजन को घर से निकाला और लाठियों से पीटना शुरू कर दिया। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पंधाना व देशगांव पुलिस भी मौके पर पहुंची। इधर, स्थानीय पंधाना विधायक राम दंगोरे का कहना है कि पुलिस की कार्रवाई गलत है। सभी पुलिसकर्मियों को निलंबित करवाएंगे। पुलिस के अनुसार पहले उनके साथ हाथापाई की गई। इसके बाद उन्होंने डंडे मारे।

पुलिस ने स्वास्थ्यकर्मी की शिकायत पर केस दर्ज किया

पुलिस ने छैगांवमाखन स्वास्थ्य केंद्र की डॉ. अपूर्वा कुशवाह की शिकायत पर संक्रमित युवक व उसके परिजन के विरूद्व शिकायत की। पुलिस ने अपनी आन बचाने के लिए युवक ललित सहित उसके पिता श्रीराम पटेल, माता लक्ष्मीबाई व बहन रानू सभी निवासी ग्राम बंजारी के विरूद्व आईपीसी की धारा 353, 332, 342, 34, 506, 294, 188 तथा आपदा प्रबंधन की धारा 52 के तहत केस दर्ज किया। मामले में विधायक राम दंगोरे का कहना है कि एफआईआर खारिज करवाकर पुलिसकर्मियों पर केस दर्ज कराएंगे। सीएम से कहकर इनकी बर्खास्ती करवाऊंगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad