'शूटर दादी' चंद्रो तोमर का हुआ कोविड-19 से निधन, भूमि-तापसी पन्नू ने दी श्रद्धांजलि ।
शार्प शूटर चंद्रो तोमर का कोविड-19 की वजह से निधन हो गया है. यह 'शूटर दादी' के नाम से जानी जाती थीं. ग्लोबल लेवल पर इन्होंने कई शूटिंग कॉम्पटीशन अपने नाम किए. चंद्रो तोमर ने अपनी देवरानी प्रकाशी तोमर के साथ सीनियर सिटिजन होने के बाद पहली बार बंदूक उठाई थी. पैट्रिआर्की तोड़ते हुए ये दोनों स्पोर्ट्स आयकन बनीं.
उत्तर प्रदेश के बागपत की मशहूर निशानेबाज चंद्रो तोमर का कोविड-19 की वजह से निधन हो गया है. यह 'शूटर दादी' के नाम से जानी जाती थीं. ग्लोबल लेवल पर इन्होंने कई शूटिंग कॉम्पटीशन अपने नाम किए. चंद्रो तोमर ने अपनी देवरानी प्रकाशी तोमर के साथ सीनियर सिटिजन होने के बाद पहली बार बंदूक उठाई थी. पैट्रिआर्की तोड़ते हुए ये दोनों स्पोर्ट्स आयकन बनीं. दोनों के ऊपर एक बायोपिक फिल्म भी बनी थी, जिसका नाम 'सांड की आंख' था. फिल्म की एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर और तापसी पन्नू ने इन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए पोस्ट शेयर की.…

