संकट के सिपाही: अपनो से दूर रह कर कोरोना योद्धा 24 घंटे दे रहे है सेवा ।
मुलताई - इस संकट के समय अपना फर्ज निभाने वाले कोरोना योद्धा विषण परिस्थितियों का सामना कर रहे हैं। जब हर कोई अपने घर में सुरक्षित रहने का प्रयास कर रहा है तो ये सब अपना दर्द भूलकर दूसरों की सेवा में लगे हुए हैं। वे जरुरत होने पर भी अवकाश नहीं लेते क्योंकि उन्हें पता है कि संक्रमितों की जान बचाने के लिए हर एक मिनट कीमती है। ये कोरोना योद्धा मुलताई के गवर्नमेंट हॉस्पिटल के कर्मचारी सतीश उकंडे , मनीष जैन , लीविष कसारे और आरिफ हुसेन हैं । हॉस्पिटल और कोविड सेंटर सार्विस में ये कोई सपोर्ट बॉय है तो कोई डेड बॉडी उठाना का काम करता है तो कोई एम्बुलेंस चलाने का काम करता है वक्त आने पर सभी काम कर लेते है । आज ये हॉस्पिटल और कोविड सेंटर में सार्विस दे रहे है । हमदर्द की पूरी टीम के ओर से इन कोरोना योद्धाओं को सलाम ।

