अपना शौक पूरा करने के लिए वाहन चुराने वाले पति पत्नी धराएं ।
मुलताई - बोलेरो जीप अल्टो कार सहित बाइक चुराने वाले पति पत्नी को पुलिस ने ग्राम मर्दवानी से गिरफ्तार किया है थाना प्रभारी सुरेश सोलंकी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक सिमाला प्रसाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रद्धा जोशी के निर्देशन में जिले में हुई चोरी की घटनाओं में शामिल आरोपियों तक पहुंचने के लिए स्वच्छता अभियान जारी है बीते 9 मई को सूचना मिली थी कि नगरीय क्षेत्र से अल्टो कार की चोरी में शामिल संदेही आरोपी ग्राम मर्दवानी में एक झोपड़ी में रह रहे हैं सूचना पर एसडीओपी नम्रता सोंधिया के मार्गदर्शन में उप निरीक्षक राहुल रघुवंशी पाढर पुलिस चौकी प्रभारी उप निरीक्षक विनोद शंकर यादव सहायक उप निरीक्षक बालमुकुंद रघुवंशी प्रधान आरक्षक नीलेश सोनी मेजर सिंह प्रधान आरक्षक पुष्पा आरक्षक रोहित विनोद रोहित सुनील प्रदीप और महिला आरक्षक आरजू की टीम गठित कर ग्राम मर्दवानी पहुंच कर झोपड़ी में दबिश दी दबिश के दौरान झोपड़ी में गोलू और धर्मेंद्र पिता अशोक ठाकुर और उसकी पत्नी लता ठाकुर दोनों मूलनिवासी इसरो के पास कंचन खदान भोपाल पकड़ में आए जो कुछ दिन पूर्व रामनगर अंबेडकर वार्ड मुलताई में रह रहे थे पति-पत्नी को पाढर पुलिस चौकी में लाकर पूछताछ की पूछताछ में धर्मेंद्र और उसकी पत्नी लता ने मुलताई से अल्टो कार और बीते दिनों बैतूल रोड पर स्थित अरिहंत लान के सामने स्थित कोरियर कंपनी के शाखा कार्यालय से 62 हजार रूपए चोरी करने की बात कबूल की साथ ही आरोपियों ने चिचोली से बोलेरो जीप थाना शाहगंज सीहोर से ब्रेजा कार एक बाइक आष्टा सीहोर से दो बाइक चोरी करने की बात भी कबूली थाना प्रभारी श्री सोलंकी ने बताया कि आरोपी पति पत्नी के पास से लगभग 10 लाख रुपए कीमत के 3 दो पहिया वाहन तीन बाइक और नगद 7 हजार रुपए बरामद कर कार्रवाई की जा रही है आरोपियों से पूछताछ में यह भी खुलासा हुआ है कि धर्मेंद्र और उसकी पत्नी लता आए दिन अपने ठिकाने बदलते थे और नए ठिकाने पर रुक कर मजदूरी करने की बात कह कर लोगों से मेलजोल बढ़ा कर उनके वाहनों की चोरी कर अपना शौक पूरा करते थे ।


