आबकारी, पुलिस विभाग की सयुक्त कार्यवाही, 2.90 लाख रुपए का महुआ लाहन जब्त, 27 ड्रमों में भरकर रखी 5400 किलो अवैध शराब की नष्ट
अनूप शिन्दे -
आठनेर । लाँक डाउन का फायदा उठाकर महाराष्ट्र से लगे क्षेत्रो में महुआ की कच्छी शराब बनाने वाले के हौसले इतने बुलन्द हो गए कि बिना किसी प्रशासन के डर के जंगल मे अपना अड्डा जमा रखा हैं। इस बात की भनक जब आबकारी और आठनेर पुलिस को लगी तब वन अमले को साथ बैतूल जिले के वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में बुधवार को जिला आबकारी अधिकारी श्री एस. के.उरांव के मार्गदर्शन और सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री अशोक कुमार माहोरे के नेतृत्व में अवैध मदिरा विनिर्माण, बिक्री, संग्रहण एवम् परिवहन के रोकथाम हेतु वृत्त आठनेर अडामपानी,रोहना, डाबका, कुमुंद्रा झुनकारी,सालबर्डी,घोड देव, आदि के अड्डों एवं बिक्री केंद्रों पर आबकारी विभाग बैतूल एवं महाराष्ट्र राज्य उत्पाद शुल्क विभाग मोर्शी जिला अमरावती ,पुलिस थाना आठनेर ,फॉरेस्ट विभाग द्वारा सामूहिक दबिश की कार्यवाही मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र के सीमावर्ती क्षेत्रों में की गई ।उक्त कार्यवाही में अलग _अलग स्थानो से प्लास्टिक के 27 ड्रमो में 5400 किलो महुआ लाहन एवं पांच रबर ट्यूबों 200 लीटर हाथ भट्ठी महुआ मदिरा बरामद कर मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) क /च के अन्तर्गत 05 प्रकरण कायम किये गये । उक्त कार्यवाही के दौरान जप्ती मदिरा एवं विधिवत रुप से नष्ट महुआ लहांन का अनुमानित मूल्य 290000 ₹ है उक्त कार्यवाही के दौरान वृत आठनेर प्रभारी आबकारी उपनिरीक्षक श्री डी के भादे ,जयंत मस्कोले टी आई थाना आठनेर, सिपाही विशाल कुमार, संग्राम सिंग, एवं स्टॉप,महाराष्ट्र राज्य उत्पाद शुल्क निरीक्षक श्री कुमरे एवं स्टॉप,फॉरेस्ट स्टॉप, आबकारी आरक्षक मौजूद रहे।

