कोरोना वॉलिंटियर घर घर जाकर वैक्सीनेशन के लिए कर रहे प्रेरित
अनूप शिन्दे -
आठनेर । मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के तत्वाधान में चलाए जा रहे मैं कोरोना वालंटियर अभियान के तहत जिले के सभी विकास खंडों में पंचायत स्तर पर कोरोना वालंटियर सक्रिय होकर प्रशासन द्वारा कोरोना संक्रमण रोकने की चलाई जा रही मुहिम में सहयोग प्रदान कर रहे हैं।
विकासखंड आठनेर में जन अभियान परिषद की ब्लॉक समन्वयक सुश्री मधु चौहान द्वारा नगर में कोरोना वालंटियर श्री कैलाश आजाद, श्री रोहित मुलिक, श्री दुर्गेश आजाद, श्री कुलदीप आजाद, श्री आशुतोष सिंह चौहान को कोरोना किट प्रदान की गई। कोरोना वालंटियर द्वारा नगर में वैक्सीनेशन व मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग के पालन हेतु प्रेरित किया गया। साथ ही नगर में 200 मास्क वितरित किये गए

