आठनेर से हमदर्द न्यूज के लिए अनूप शिंदे की रिपोर्ट....
आठनेर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जिला मुलतापी खण्ड आठनेर व महाविद्यालय विद्यार्थी कार्यइकाई आठनेर ने "सूर्यपुत्री मां ताप्ती लोक सेवा न्यास"मुलताई, के तत्वधान में आठनेर नगर में रक्तदान शिविर का आयोजन सरस्वती विद्या मंदिर आठनेर में 21 मई को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के माध्यम से ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया। इसमें अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। ब्लड कलेक्शन एंड ट्रांसपोर्टेशन वैन ने पहुंचकर ब्लड कलेक्शन किया। नवीन वागद्रे ने बताया रक्तदान शिविर 11 से 3 बजे तक चला। इसमें 46 यूनिट रक्त दान हुआ। अभाविप के प्रांतीय सदस्य सौरभ आजाद ने बताया एबीवीपी के सदस्यों ने बढ़ चढ़कर रक्तदान में हिस्सा लिया।
जिसमें में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ विभाग प्रचारक श्री शिवशंकर सिंह जी,जिला प्रचारक श्री गिरीश जायसवाल जी,ग्राम विकास विभाग प्रमुख श्री अनिल सोलंकी जी,विभाग सह जनसंपर्क प्रमुख अभिषेक जैन जी,जिला सह संघचालक श्री रामनारायण सोनी जी,जिला प्रचार प्रमुख श्री कैलाश आजाद जी,विभाग सह समरसता प्रमुख श्री आशुतोष सिंह चौहान,विभाग ग्राम विकास श्री अनिल सोलंकी जी, जिला गौ सेवा प्रमुख धर्मेंद्र जी साहु,आठनेर नगर कार्यवाह विकास जी साहू,संघ के स्वयंसेवक दीपक बरपेटे ,खण्ड कार्यवाहक पवन रायपुरे जी,जिला महाविद्यालयीन विद्यार्थी कार्य प्रमुख श्री शिवेंद्र जी बोरबन,नगर परिषद आठनेर नगर अध्यक्ष श्री सूरज राठौर जी भाजयुमो जिला अध्यक्ष भवानी गावंडे जी,आठनेर तहसीलदार इक्का मेडम, एसआई हेमंत पांडेय जी,जिला ब्लड बैंक अधिकारी डॉ.अंकिता सीते जी,एबीवीपी प्रान्त कार्यसमिति सदस्य सौरभ आजाद रक्तदान शिविर में उपस्थित रहे है

