Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

कोरोना कर्फ्यू का उल्लंघन करने पर आठनेर तहसीलदार द्वारा किराना दुकान संचालक पर की गई कार्रवाई , 5 हजार का लगाया जुर्माना

कोरोना कर्फ्यू का उल्लंघन करने पर आठनेर तहसीलदार  द्वारा किराना दुकान  संचालक पर  की गई कार्रवाई , 5 हजार का लगाया जुर्माना।



आठनेर से हमदर्द न्यूज के लिए अनूप शिंदे की रिपोर्ट

आठनेर । बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए प्रशासन लगातार क्षेत्र पर निगरानी बनाए हुए हैं प्रशासन के आला अधिकारी निरंतर नगर सहित पूरे क्षेत्र में भ्रमण कर संक्रमण की जानकारी और बचाव के उपाय के लिए तत्पर नजर आ रहे हैं वहीं लॉक डाउन नियमों के उल्लंघन करने वालों पर सख्ती भी की जा रही है सोमवार नगर में स्तिथ किराना दुकान पर छापेमारी मार कार्रवाई की गई।

नगर परिषद के विनोद पीपरोले द्वारा बताया गया कि तहसीलदार अंतोनियो इक्का के नेतृत्व में नगर परिषद सीएमओ सुधाकर कू बड़े और थाना प्रभारी जयंत मस्कोले की उपस्थिति में वार्ड क्रमांक 9 में स्थित प्रकाश किराना स्टोर पर छापामार कार्रवाई की गई। जिसमें किराना व्यवसाई द्वारा लॉक डाउन के नियमों का उल्लंघन करते पाए जाने पर तहसीलदार अंतोनियो ईक्का द्वारा किराना व्यवसाई पर 5000 का जुर्माना लगाया गया।

साथ ही तहसीलदार अंतोनियो इक्का नगर परिषद सीएमओ सुधाकर कुबडे और थाना प्रभारी जयंत मस्कोले द्वारा पुलिस बल सहित प्रशासनिक कर्मचारियों के साथ नगर में पैदल फ्लैग मार्च भी निकाला गया ताकि शासन के नियमों का पूरी तरह से पालन किया जाये और उल्लंघन करने वालों पर लगातार प्रशासनिक कार्रवाई भी की जा रही है

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad