Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

बाकुड़ के संजय वागद्रे कोरोना को मात देकर पहुंचे घर। कोरोना से लड़ने के लिए क्या दी सलाह जरूर पढ़ें।

बाकुड़ के संजय वागद्रे कोरोना को मात देकर पहुंचे घर। कोरोना से लड़ने के लिए क्या दी सलाह जरूर पढ़ें।



आठनेर से हमदर्द न्यूज के लिए अनूप शिंदे की रिपोर्ट।

आठनेर। विकासखण्ड आठनेर के ग्राम बाकुड़ निवासी 35 वर्षीय श्री संजय पिता श्री देवदास वागद्रे को बुखार, खांसी एवं सांस लेने में तकलीफ होने पर कोविड केयर सेंटर आठनेर में 24 अप्रैल 2021 को भर्ती किया गया। भर्ती के समय इनका एसपीओटू 70 था। कोविड केयर सेंटर में इनका तत्काल उपचार प्रारंभ किया गया। रविवार 02 मई को श्री संजय वागद्रे का बुखार सामान्य एवं ऑक्सीजन स्तर 96 आ गया। नौ दिनों तक उपचार एवं देखरेख के उपरान्त कोविड केयर सेंटर आठनेर से इन्हें डिस्चार्ज किया गया। संजय द्वारा खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ. ऋषि माहौर, कोविड केयर सेंटर प्रभारी डॉ. सुमित पटैया एवं समस्त स्टॉफ का आभार व्यक्त किया गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad