शीघ्र होगी कार्रवाई
बैतूल, 03 मई 2021
कलेक्टर श्री अमनबीर सिंह बैंस ने जिले में कोरोना संक्रमण से बचाव के दृष्टिगत आमजन से अपने मोहल्ले, गाँव, नगर में लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों अथवा क्वारेंटाइन होते हुए भी यहाँ वहाँ घूमने वालों की जानकारी तत्काल कॉल सेन्टर के दूरभाष नंबर 07141- 1075 अथवा 07141-230098 पर देने की अपील की है। इस आशय की सूचना मिलने पर संबंधित के विरुद्ध तत्काल कार्रवाई की जाएगी।

