Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

Bhopal में 31 मई तक बढ़ाया गया कोरोना कर्फ्यू, CM शिवराज ने बताया | शादी समारोह में छूट पर भी की चर्चा, 24 मई से शर्तो के साथ बाज़ार खुलने की चर्चाओं और उम्मीद पर लगा विराम ।



भोपाल में 31 मई तक बढ़ाया गया कोरोना कर्फ्यू, सीएम शिवराज ने बताया शादी समारोह में छूट लेकर भी की चर्चा, 24 मई से शर्तो के साथ बाज़ार खुलने की चर्चाओं और उम्मीद पर लगा विराम ।

भोपाल सम्भाग में 31 तक कोरोना कर्फ़्यू , भोपाल, विदिशा, राजगढ़, सीहोर, रायसेन में 10 दिन सख्ती से कोरोना कर्फ़्यू , सभी जिले के कलक्टरों से चर्चा कर दिए आदेश !

शुक्रवार को भोपाल संभाग के जिलों की क्राइसिस मैनेजमेंट की बैठक में शिवराज सिंह ने ये निर्देश दिए हैं...

भोपाल: मध्यप्रदेश में भले ही कोरोना की रफ्तार थमने लगी है, लेकिन सख्ती जारी है. इसी बीच अब राजधानी भोपाल में 31 मई तक के लिए कोरोना कर्फ्यू बढ़ा दिया गया है. इस बार सख्ती भी ज्यादा रहेगी. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल, विदिशा, राजगढ़, सीहोर व रायसेन के कलेक्टरों को 10 दिन तक सख्ती बढ़ाने को कहा है.  

शुक्रवार को भोपाल संभाग के जिलों की क्राइसिस मैनेजमेंट की बैठक में शिवराज सिंह ने ये निर्देश दिए हैं. बैठक में शिवराज सिंह ने कहा कि प्रभारी मंत्री भी अपने-अपने जिलों को कोरोना मुक्त करने की जिम्मेदारी लें. बैठक में तय हुआ कि भोपाल में 31 मई तक लॉकडाउन बढ़ाया जाएगा. 

सीएम शिवराज ने कहा कि ट्रैसिंग जरूरी है

मुख्यमंत्री ने कहा कि हर वार्ड, पंचायत में कोई भी नया पॉजिटिव नहीं बढ़ेगा, यह तय किया जाए. उन्होंने कहा कि ट्रैसिंग जरूरी है. पहली लहर में हुई थी, इसलिए केस नहीं बढ़ पाए. क्योंकि टोटल लॉकडाउन था, लेकिन दूसरी लहर में ऐसा नहीं हो पाया. अब केस कम हो रहे हैं, ऐसे में केस ट्रैसिंग करना आसान होगा. 

जून में दी जा सकती है विवाह समारोह की छूट

बैठक में शिवराज सिंह ने अपील करते हुए कहा कि कोरोना पर काबू पाने के लिए आप सभी का सहयोग बेहद जरूरी है. इस महामारी से निपटने के लिए मन सख्त कर लो, दिल पर पत्थर रख लो. 10 दिन तक शादी-विवाह टालें. कोरोना संक्रमण दर कम हो जाएगी, तो जून में विवाह समारोह की छूट दी जा सकती है. 


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad