राशन पाने के लिए महीने भर इंतजार के बाद भी सुबह से शाम तक लाइन में लगना पड़ रहा। दो दिनों से इंदिरागांधी वार्ड में लग रही जम कर भीड़।
15 दिन बाद खुली राशन दुकान लोगों की उमड़ी भीड़.
मुलताई नगर के इंदिरा गांधी वार्ड स्थित ताप्ती कोऑपरेटिव मार्केटिंग सोसायटी की राशन दुकान विगत 15 दिनों से बंद थी जैसे ही आज दुकान खुली लोगों का हुजूम दुकान पर लग गया.
आपको बता दें ताप्ती कोऑपरेटिव मार्केटिंग सोसायटी की मुलताई नगर में तीन दुकानें संचालित है. जिसमें इंदिरा गांधी वार्ड स्थित यह दुकान जो कि 3 वार्डों को राशन की सप्लाई करती है. जिसमें पटेल वार्ड, इंदिरा गांधी, वार्ड आजाद वार्ड शामिल है.
प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गरीबों को 3 माह का राशन देने की घोषणा की है, जिसके चलते जैसे ही राशन दुकान खुली लोगों का हुजूम लग गया.

