Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

कोरोना वालेंटियर गांव गांव जाकर ग्रामीणों को सोशल डिस्टेंस का पालन करने एवं मास्क का उपयोग करने की सलाह दे रहे

 कोरोना वालेंटियर  गांव गांव जाकर ग्रामीणों को सोशल डिस्टेंस का पालन करने एवं मास्क का उपयोग करने की सलाह दे रहे 



आठनेर । मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के निर्देशन में कोरोना वालेंटियर के द्वारा विभिन्न ग्रामों में लगातार कोरोना से बचाव के उपायों की ग्रामीणों को समझाइश देकर जन जागरण के कार्य किए जा रहे हैं। इसी के अंतर्गत ग्राम गुनखेड़ में कोरोना वालेंटियर एवं बी एस डब्ल्यू छात्राओं द्वारा ग्राम ने दीवार लेखन कर कोरोना से बचाव की जानकारियां दी गई। ग्राम में ही निवास करने वाली प्रगति वागद्रे, प्रीति वागद्रे एवं मोनिका वागद्रे के द्वारा ग्राम के मुख्य मार्ग पर “मेरा मास्क मेरी सुरक्षा” “पहला टास्क मुंह पर मास्क” “दो गज की दूरी,मास्क है जरूरी” “वैक्सीन लगवाए, कोरोना को भगाएं” “मास्क और टीका लगाएं कोरोना को भगाये” जैसे विभिन्न प्रकार के स्लोगन लिखकर जन जागरण कार्य किया गया। साथ ही ग्राम में ग्रामीणों को मास्क के वितरण कर समझाया कि घर से निकलते समय यदि हम मास्क लगाते है तो अपनी सुरक्षा के साथ औरों को भी संक्रमण से बचाते है।ग्रामीणों को मास्क की अनिवार्यता को समझाया। आठनेर तहसीलदार एक्का मैडम द्वारा भी ग्राम पहुंचने पर छात्राओं द्वारा किये जा रहे कार्यों को देखकर उन्होंने भी कार्य की सराहना करते हुए वालेंटियर छात्राओं का उत्साह वर्धन किया । विकासखंड समन्वयक मधु चौहान ने बताया कि आठनेर विकासखंड के ग्राम गुनखेड़, सावंगी, जावरा, धनोरा, मांडवी, बोरपानी, बाकुड़, मुसाखेड़ी, जूनावानी, अंबाड़ा, बागवानी, जामगांव, मानी सहित नगर में भी वॉलिंटियरो द्वारा कोविड 19 के नियमों का पालन करते हुए विभिन्न प्रकार के जन जागरूकता के कार्य किए जा रहे हैं। आने वाले समय में भी जिले व सम्भाग से प्राप्त निर्देश के अनुसार और भी महत्वपूर्ण भूमिका में वॉलिंटियर कार्य करते नजर आएंगे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad