Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

खरीदी केंद्र पर खुले में रखा गेहूं भीगा, आक्रोशित किसानों ने किया आठनेर-मुलताई मार्ग पर चक्काजाम

 खरीदी केंद्र पर खुले में रखा  गेहूं भीगा, आक्रोशित किसानों ने किया आठनेर-मुलताई मार्ग पर चक्काजाम ।


आठनेर ।  समर्थन मूल्य पर हो रही गेहूं खरीदी में आठनेर विकासखंड के ग्राम पुसली में बड़ी लापरवाही सामने आई है। केंद्र पर किसानों को एसएमएस भेजगर उपज लेकर बुला तो लिया गया और उसके बाद खरीदी का कम बंद कर दिया गया। अचानक हुई बारिश के कारण उपज भीग गई जिससे किसानों का गुस्सा फूट पड़ा। नाराज किसानों ने मंगलवार को आठनेर-मुलताई मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। केंद्र पर खुले में करीब 35 किसानों का 1500 क्विंटल गेहूं रखा हुआ है। किसानों के द्वारा उसे प्लास्टिक से ढांककर बारिश से बचाने का प्रयास भी किया लेकिन दो दिन से रूक-रूककर हो रही बारिश से गेहूं भीग गया।



किसानों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आरोप लगाया कि उन्हें 12 दिन पहले एसएमएस आ गए थे। जिसके बाद किसानों ने गेहूं खरीदी केंद्र पर लाया लेकिन समिति प्रबंधक ने गेहूं नहीं खरीदा। किसानों ने प्रबंधक पर आरोप लगाते हुए बताया कि जो किसान पैसे दे देते हैं उनकी तुलाई कर दी जाती है। किसानों द्वारा किये गए चक्काजाम की खबर लगते ही तहसीलदार और आठनेर पुलिस मौके पर पहुंची थी। आठनेर थाना टीआइ जयंत मर्सकोले ने बताया कि किसानों ने गेहूं खरीदी नहीं होने से नाराज होकर चक्काजाम कर दिया था।


मौके पर तहसीलदार अंतोनिया इक्का वानखेड़े के पंहुचने और उनकी समझाइश के बाद किसानों ने प्रदर्शन खत्म किया। इस संबंध में सहायक खाद्य अधिकारी एके कोठारे ने बताया कि केंद्र पर एसएमएस मिलने के बाद किसान उपज लेकर तो पहुंच गए लेकिन तुलाई न होने से परिसर में ही उपज रख दी गई। बारिश अचानक हो गई जिससे आंशिक रूप से कुछ किसानों का अनाज कम मात्रा में भीग गया है। किसानों को भरोसा दिलाया गया है कि मौसम खुलते ही भीग चुकी उपज को सुखाकर खरीदी कर ली जाएगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad