Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

खेत के कुए में युवक के हाथ पैर बंधा संदिग्ध अवस्था मे मिला अज्ञात शव। मौके पर पहुचे पुलिस अधिकारी।






शाहपुर -  पुलिस ने पहावाडी गांव के समीप कुंआ से एक अज्ञात शव बरामद किया। जानकारी अनुसार गांव से दूर डेम के पास एक  कुंआ में एक व्यक्ति उम्र लगभग 45 साल का शव पानी के उपर तैरते कुछ लोगों को बुधवार की शाम को दिखाई दिया। जिसके बाद गांव में शव मिलने की खबर आग की तरह फैल गयी। वहीं कुछ लोगों ने तुरंत इस बात की जानकारी पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही निरीक्षक शिवनारायन मुकाती दल बल के साथ उक्त स्थल पर पहुंचकर शव को पानी से निकाला और कब्जे में ले लिया। मृतक का हाथ पैर रस्सी से बंधा हुआ था शव पानी में रहने के कारण पूरी तरह से पहचान में नहीं आ रहा था। एफएसएल टीम द्वारा शव का निरीक्षक किया गया  संभावना जताई कि दो तीन दिन से शव पानी में पड़ा होगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad