Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

भीषण सड़क हादसा । सड़क किनारे खड़े ट्रक में घुसी कार, 2 लोगों की मौके पर मौत, 1 गम्भीर ।




शाहपुर। गुरुवार सुबह भौरा से तीन किलोमीटर आगे एक ट्रक और कार की भिड़ंत में दो लोगों की मौत की खबर हैं। दुघर्टना में एक एक ड्राइवर घायल की स्थिति गम्भीर बनी हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार इंदौर से कार में तीन लोग सवार होकर जुन्नारदेव जा रहे थे। सुबह भौंरा से तीन किलोमीटर आगे जलेबी बाई ढाबे के पास सड़क किनारे एक ट्रक से कार जा भिड़ी। हादसा इतना वीभत्स था कि कार में सवार 35 वर्षीय विवेक राय और एक युवा 31 वर्ष नितेश की मौके पर मौत हो है। ड्राइवर की हादसे में बुरी तरह घायल हुआ है। भौरा चौकी प्रभारी नीरज पाल ने डायल 100 की मदद से उसे इलाज के लिए शाहपुर अस्पताल ले जाया गया था, जहा अभी हालात सामान्य है। हादसे की जानकारी मिलते ही भौरा और शाहपुर पुलिस मौके पर पहुंच गई है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad