Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

पत्रकार से बदसलूकी पड़ी महंगी, गाली गलौज करने वाले कर्मचारी के विरुद्ध मामला दर्ज।




छिंदवाड़ा एसपी के निर्देशन में जुन्नारदेव एसडीओपी ने मामला संज्ञान लेते हुए नवेगांव थाने में केस हुआ दर्ज 


छिन्दवाड़ा | देश के चौथे स्तंभ के साथ अभद्रतापूर्ण व्यवहार और खबर प्रकाशित करने से रोकना या धमकी देने कितना घातक हो सकता है । इसका उदाहरण है ये मामला जो नवेगांव के प्राइम संदेश संवाददाता जबल धुर्वे के साथ आरोग्यम  प्राथमिक  स्वास्थ्य केंद्र बरेलीपार के स्वास्थ्य कर्मी राजेश करोसिया द्वारा अभद्र व्यवहार एवं गाली गलौज किए जाने के संबंध में थाना नवेगांव थाना प्रभारी को आवेदन दिया गया था |  जिस पर उचित कार्यवाही नहीं की गई थी। जिसके विरोध में  जुन्नारदेव के  पत्रकार द्वारा कलेक्टर एवं जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय छिंदवाड़ा में पहुंचकर लिखित ज्ञापन 18/05/2021 सौंपा गया था | जिस पर स्पष्ट किया गया की नवेगांव थाना प्रभारी द्वारा उचित कार्यवाही नहीं की गई स्वास्थ्य कर्मी के खिलाफ एफ आई आर दर्ज करना था किंतु पुलिस विभाग द्वारा एफ आई आर दर्ज नहीं की गई थी 


 पत्रकारो द्वारा ज्ञापन मैं स्पष्ट किया गया की कलेक्टर 

एवं जिला पुलिस अधीक्षक  उचित कार्यवाही नहीं की जाती है तो प्रदेश स्तर पर धरना प्रदर्शन एवं आंदोलन कार्य पत्रकार बंधुओं द्वारा किया जाएगा । 


जिला पुलिस अधीक्षक द्वारा जन्नारदेव एस.डी.ओ.पी. एस.के.सिंह को जांच हेतु नियुक्त किया गया और एस.डी.ओ.पी.की मौजूदगी में नवेगांव की पुलिस

द्वारा राजेश कोरोसिया के विरोध आईपीसी की धारा 294,506 के तहत मामला दर्ज़ किया गया

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad