मध्यस्थल पर बने बीस वर्ष पूर्व सामुदायिक भवन अनुपयोगी शाषन को वैक्सीन हेतु लेना पढ रहा धार्मिक स्थलों का सहारा
पांढुर्ना से प्रवीण बहाने की रिपोर्ट
जनता के उपयोग में आने वाले सामुदायिक भवन का दो वर्षों से निर्मानं कार्य के चलते दो साल से उपलब्ध नही हो पा रहा है#
पांढुरना:-नगर हृदयस्थल गुजरी जहा पधरा से सोहल वार्डो में घिरा क्षेत्र है,ईसमे लगभग बीस हजार लोगो की बस्ती है।जहा अधिकतर लोगो का जीवन यापन कृषि एवम सब्जी-भाजी या चिल्लर धंधे वाले लोग ही निवास करते है,इनकी सुविधा अनुरूप बीस वर्ष पूर्व परिषद द्वारा मध्य स्थल किल्ला ग्राउंड पर जनसामान्य सुविधा मांगलिक कार्य हेतु सामुदायिक भवन का निर्माण किया गया था,जो छोटी सी राशि से जन मानस को उपयोग के लिए नपा द्वारा दिया जाता रहा है,इसके लिए 2017 में नपा द्वारा किसी सात लाख रुपये की राशि लगाकर रिपेयर किया गया था।परन्तु नगर पालिका की अनियमितता के चलते सामुदायिक भवन का स्वरूप बिगाड़कर इसके ऊपरी तल पर ओर एक भवन का निर्मानं किया जा रहा है,जब जाकर वार्ड वाशियो ने बीस वर्ष पुराने भवन पर और नया भवन बनाना उपयोगी नही होगा एवम इस भवन का स्लैब कमजोर होने के चलते आपत्ति लेकर,जांच की मांग की गई थी,परन्तु नगर पालिका ने इस कमजोर बिल्डिंग को कोई जांच न करते हुए,भवन के आस-पास नये पिल्लर खड़े कर दिए,परन्तु वार्ड वाशियो की आपत्ति पर कोई विचार न करते हुए,कमजोर स्लैब को न हटाकर केवल पिल्लर खड़े कर दिए है,पिछले डेढ़ साल से यह भवन जनता को उपयोग के लिए उपलब्ध नही हो पा रहा भवन के आस पास ठेकेदार का मटेरियल लावारिस अवस्था मे पड़ा है जिसके चलते सामुदायिक भवन के आस पास गंदगी का माहौल बना हुआ है,
नपा द्वारा बने बनाये बीस वर्ष पूर्व भवन का तीन वर्ष पूर्व जीर्णोद्धार किया,परन्तु नपा द्वारा ऊपर मंजिल बनाने के लिए,पुराने बने बनाये सेप्टिक टैंक एवम रेंनवाटर हावेस्टिग टेंक भी तोड़ दिया गया है,अब ऐसे टुटे सामुदायिक भवन को कब जनता के उपयोग हेतु उपलब्ध होगा यह विचाराधीन विषय बना हुआ है,जबकि शाषन को सरकारी उपक्रम चलाने हेतु धार्मिक स्थलों का उपयोग लिया जा रहा है,और जनता को मांगलिक कार्य के लिए अधिक राशि देकर अपने काम चलाने पढ़ रहे है,फिर ऐसे जबरदस्ती निर्मानं कार्य का क्या उपयोग जब जनता के उपयोग हेतु ही उपलब्ध ना हो।

