Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

भाजपा नगर मंडल आठनेर द्वारा पश्चिम बंगाल में हुई बीजेपी कार्यकर्ताओं की निर्मम हत्या और हिंसा के विरोध में धरना प्रदर्शन किया गया।




आठनेर से Humdard News के लिए अनूप शिंदे की रिपोर्ट।

आठनेर। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस की जीत के बाद बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ हो रही हिंसक घटनाओं के विरोध में  आठनेर में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों द्वारा सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया गया।

भाजपा नेता नगर पालिका अध्यक्ष सूरज राठौर ने तृणमूल कांग्रेस और ममता बनर्जी पर लोकतंत्र की हत्या करने के संगीन आरोप लगाते हुए कहा कि बंगाल में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ हो रही बर्बरता और हत्या के विरोध में बुधवार को पूरे देश में बीजेपी कार्यकर्ताओं द्वारा सांकेतिक धरना जोकि कॉविड नियमों के तहत घरों में रहकर किया जा रहा है।

बीजेपी कार्यकर्ताओं ने तृणमूल कांग्रेस और ममता बनर्जी के खिलाफ आक्रोश जताते हुए ममता बनर्जी और उनके पार्टी कार्यकर्ताओं के खिलाफ जमकर विरोध दर्ज करते हुए अपराधियों पर शीघ्र कार्रवाई करने और बंगाल में राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग की है। सांकेतिक धरना प्रदर्शन कार्यक्रम में भाजपा नेता पार्षद उमेश बारस्कर, मदन आजाद, राजेंद्र कालभोर, महेश लहरपुरे उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad