कोरोना के प्रति लोगों को जागरूक कर मास्क और सैनिटाइजर का किया वितरण।
मुलताई ब्लाक अंतर्गत ग्राम बरखेड दहुआ बघौली मे लोगों को कोरोना से बचने की समझाइश के साथ मास्क और सेनीटाइजर का वितरण किया गया.
इस महामारी से बचने के लिए लोगों को जागरूक करने के लिए समाज सेविका माधुरी सावले एवं अंकित कड़वे द्वारा ग्राम बरखेड़ा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जागरूकता अभियान के अंतर्गत लोगों को समझाइश दी गई वही वैक्सीनेशन सेंटर पर युवाओं कोवैक्सीन लगाने की भी अपील की गई एवं वहां पहुंचे लोगों को मास्क सेनीटाइजर वितरित किया गया

