कोरोना के बीच ब्लैक फंगस का खतरा: मरीजों की तेजी से बढ़ रही है संख्या, जानें लक्षण और बचाव ।
देश में कोरोनावायरस की दूसरी लहर के बीच अब ब्लैक फंगस यानी कवक संक्रमण के मामले सामने आ रहे हैं. ये संक्रमण उन लोगों को हो रहा है, जो कोविड को मात दे चुके हैं. क्या है ये संक्रमण, इसके लक्षण और बचाव से जुड़ी हर बात जानें.
क्या है ब्लैक फंगस- इसका वैज्ञानिक नाम है म्यूकोरमाइकोसिस. ICMR के मुताबिक, ये एक तरह का दुर्लभ फंगल इंफेक्शन है. शरीर में ये बहुत तेजी से फैलता है. इससे आंखों की रोशनी जाती है. कई मामलों में मौतें भी हो रही हैं.
किन्हें ज्यादा खतरा :- ICMR के मुताबिक, कमजोर इम्युनिटी वाले लोगों में ये संक्रमण तेजी से फैल रहा है. कोरोना से ठीक हुए मरीजों को खास ध्यान रखने की जरूरत है. इसके अलावा, जिन मरीजों को डायबिटीज है, उनमें शुगर लेवल अगर बढ़ जाए, तो ये इंफेक्शन जानलेवा हो जाता है.।
ब्लैक फंगस के लक्षण-
- बुखार या तेज सिरदर्द
- खांसी
- खूनी उल्टी
- नाक से खून आना या काले रंग का स्त्राव
- आंखों या नाक के आसपास दर्द
- आंखों या नाक के आसपास लाल निशान या चकत्ते
- आंखों में दर्द, धुंधला दिखाई देना
- गाल की हड्डी में दर्द, एक तरफा चेहरे का दर्द, चेहरे पर एक तरफ सूजन
- दांतों में ढीलापन महसूस होना, मसूढ़ों में तेज दर्द
- छाती में दर्द, सांस लेने में तकलीफ होना
ब्लैक फंगस से बचाव-
फौरन डॉक्टर से संपर्क करें. इसे एंटीफंगल दवाओं से ठीक किया जा सकता है. इन लक्षणों के दिखने पर अपनी मर्जी से दवाओं का सेवन बिल्कुल शुरू न करें
होशंगाबाद – कोरोना से पीड़ित मरीज ठीक तो हो रहे हैं लेकिन उनको ब्लेक फंगस जैसा साइड इफेक्ट हो रहा है। इटारसी के डॉ प्रताप वर्मा 4 अप्रेल को कोविड पॉजिटिव हुए। उन्हें नर्मदा अपना अस्पताल में भर्ती किया गया। उपचार के बाद डॉ वर्मा कोरोना से ठीक हो गए लेकिन उनकी आँखों मे ब्लैक फंगस आ गया। इंफेक्शन इतना तेजी से बढ़ा की डॉ वर्मा की एक आँख की रोशनी चली गई। पीड़ित डॉ वर्मा की हालत बिगड़ती जा रही है। उनके आँखों का इंफेक्शन बढ़ता जा रहा है। पिछले दिनों डॉ वर्मा की माँ भी कोरोना से पीड़ित थी। उनकी मौत हो गई है। वहीं जिला अस्पताल के सीएमएचओ डॉ दिनेश कौशल ने बताया की मरीज से उनकी चर्चा हुई है उन्होंने ब्लैक फंगस जैसी बीमारी के इंफेक्शन होने की बात कही है। यह होशंगाबाद जिले के इटारसी में इस तरह की बीमारी का पहला मामला है।


