Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

पांढुरना नगर के नदियों स्टोर पानी में मृत पाई गई हजारो मछलियां,नपा की उदासीनता,बीमारी फैलने का खतरा बढ़ा ।

पांढुरना नगर के नदियों स्टोर पानी में मृत पाई गई हजारो मछलियां,नपा की उदासीनता,बीमारी फैलने का खतरा बढ़ा ।



नगर की नदियों में नपा द्वारा स्टोर पानी मे पनप रहे वैशीले जीवाणु,केवल स्वछ्यता सर्वे में युध्द स्तर का होता दिखावा,बीमारी फैलने की संभावना।

पांढुरना:- नगर के बीचों बीच बहने वाली जाम नदी एवम चंद्रभागा नदियों में नगर पालिका द्वारा वार्डो के चौदह हजार घरों का नाली एवम गटर का बहने वाला पानी स्टोर कर रखा है,इस गंदे पानी के चलते दोनों नदियों में अधिक गंदगी से लार्वा एवम कीटाणुओं के चलते नगर में बदबु एवम मच्छरों का प्रकोप त्रिव्य गति से बढ़ता जा रहा है,परन्तु नगर पालिका जनप्रतिनिधि एवम अधिकारी केवल स्वछ्यता अभियान का समय-समय पर झुठा ढोल बजाने में माहिर है,स्वछ्यता अभियान के तहत बाहर से आनेवाले अधीकारियो के सर्वे के समय नगर पालिका सम्पूर्ण अधिकारी से लेकर कर्मचारियों की टीम लगाकर रात दिन में नगर को क्लीन दिखाने के ढोंग में लग जाते है,परन्तु परंतु जनता से इनका कोई सरोकार नही है,अपनी कमियां छुपाने के लिए नगर में दोनों नदियों में पानी स्टोर कर दिया जाता।इस स्टोर पानी से नगर के कुओं को रिचार्च का बहाना बनाकर नगर में गंदगी का माहौल बना रखा है,नगर की जनता हेतु मुलभुत सुविधा पेय जल हेतु ना जनप्रतिनिधि ने ना अधिकारियो ने नगर की जनता की पेय जल हेतु आज तक कोई वेवस्था नही बनाई,बनाई तो केवल नदियों का पानी स्टोर कर गन्दनी फैलाने की योजना बनाई गई।



   जबकी uidssmt योजना के तहत करोड़ो रुपयो की राशी केंद्र से नगर विकास के लिए आवंटित हुई।इन्ही करोड़ो रुपयों से सीवर लाइन का निर्माण अत्यंत आवश्यक था,परन्तु इस विषय पर कभी जनप्रतिनिधियों ने ध्यान नही दिया,आज दिनाँक तक पांढुरना नगर पालिका के पास स्वयम का जनता हेतु कोई जलाशय नही है,ना इस और कोई ध्यान दिया गया।जब नगर पालिका के पास पेय जल का साधन नही था,तो नगर विकास हेतु आये करोड़ो की राशि पाइप लाइन एवम टँकी बनाने में खर्च क्यों किए, आज जल आवर्धन योजना में करोड़ो रूपये की पाइप लाइन खराब हो चुकी है,इसका जिम्मेदार कौन?

   नगर में बीचों बीच बहने वाली दोनों नदियों में हजारो मछलियां मृत अवस्था मे दिखाई दे रही है,जब पानी गंदगी के चलते वैशीला हो चुका है,उसके बावजूद नगर पालिका इस गटर एवम नालियों से बहने वाले वैशीले पानी को क्यो स्टोर कर रखी है,सोशल मीडिया पर नगर पालिका का गंदे पानी के विषय पर गम्भीर न होना कही ना कही जनता के स्वस्थ से खिलवाड़ करने की बाते निर्मानं होती चली जा रही है,परन्तु कोरोना के चलते लगे लॉक-डाउन एवम आर्थिक तंगी के चलते जनता आवाज उठाने में नाकाम साबित हो रही है,इसी का फायदा नगर पालिका के अधिकारी जनता के स्वस्थ से खिलवाड़ करते नजर आ रही है। परन्तु जनता द्वारा बनाये गए जनप्रतिनिधि भी नगर में फैल रही गंदगी,बदबू और मच्छरों के बढ़ते प्रकोप को लेकर भी कोई कदम नही उठा रहे इसी का नुकसान नगर की जनता को भूगतना पढ़ रहा है,जनता पर एक तो कोरोना की मार ऊपर से मच्छरों के चलते बढ़ने वाली बीमारियों से परेशान आखिर जनता का ही नुकसान होता है,इसका फायदा नगर पालिका अवर पाकर उठता लेती है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad