Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

भारतीय महिला हॉकी टीम को मिलेंगे 31-31 लाख- मुख्यमंत्री श्री चौहान

 मुख्यमंत्री श्री चौहान ने जैवलिन थ्रो प्लेयर नीरज चोपड़ा को ओलंपिक में गोल्ड मैडल जीतने पर दी बधाई ।

भारतीय महिला हॉकी टीम ने दिल जीता है, मिलेंगे 31-31 लाख- मुख्यमंत्री श्री चौहान

मुख्यमंत्री श्री Shivraj Singh Chouhan ने भारत के जैवलिन थ्रो प्लेयर नीरज चोपड़ा को टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड मैडल जीतने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। इसके साथ ही मुख्यमंत्री श्री चौहान ने ओलंपिक में भारतीय महिला हॉकी टीम की प्रत्येक खिलाड़ी को 31-31 लाख रुपए देने की घोषणा की।


मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि भारतीय महिला हॉकी टीम ने खेल भले हारा हो लेकिन दिल जीता है। ओलंपिक खेलने गई भारतीय महिला हॉकी टीम की वे सदस्य जिन्होंने मध्यप्रदेश की हॉकी एकाडमी में प्रशिक्षण प्राप्त किया है, उनके साथ ही अन्य सभी महिला खिलाड़ियों को मध्यप्रदेश सरकार द्वारा यह सम्मान निधि सम्मान पूर्वक प्रदान की जाएगी।

 #Tokyo2020


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad