Buses strike from September 5 in the district including the state, buses will not run, operators have pasted pamphlets.
बैतूल जिले में पांच से थमेंगे अनिश्चतकालीन बसों के पहिए,
बैतूल। बस ऑपरेटर यूनियन bus operator Union प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर जिले में भी आर पार की लड़ाई लडऩे के मूड में दिखाई दे रहा है। इसकी शुरुआत शुक्रवार से हो गई है। बैतूल betul से होकर जाने वाली लगभग हर बस में यूनियन ने पोस्टर postar चस्पा कर 5 सितंबर 5 september से हड़ताल strike पर जाने की सूचना यात्रियों को दी है। डीजल की बढ़ती मांगोंं सहित टैक्स tax में छूट समेत अन्य मांगों को लेकर 5 सिंतबर से शुरु हो रही हड़ताल के कारण लगभग 250 बसों के पहिए थम जाएंगे।
यूनियन के जिला अध्यक्ष विकास आर्य ने बताया कि बस मालिकों की बैठक के बाद निर्णय लिया गया है कि 5 सितंबर से अनिश्चतकालीन हड़ताल की जाएगी। यदि शासन ने मांगे नहीं मानी तो बाहर से आने वाली बसों भी जिले में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। इधर एक साथ बसों की हड़ताल होने से यात्रियों को बुरी तरह परेशान होना पड़ सकता है।
![]() |
Tap to download our app |
![]() |
Tap to subscribe our Youtube channel |
![]() |
Tap to join our whatsapp group |