batchmates handed over a check of 9 lakhs to the family of SI Vinod Yadav, who lost his life in a road accident.
Chhindwara News . छिंदवाड़ा में पांढुर्णा के पास सड़क हादसे में जान गंवाने वाले सब इंस्पेक्टर SI विनोद शंकर यादव के कुछ बैचमेट्स ने मिसाल पेश की है। विनोद की तेरहवीं पर रविवार को बैचमेट्स पहुंचे। उन्होंने विनोद की पत्नी और बेटे को 9 लाख 13 हजार रुपए का चेक भेंट किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि वे विनोद की जगह पूरी नहीं कर सकते, लेकिन पूरे दो सौ बैचमेट्स उनके परिवार का हिस्सा हैं।
विनोद शंकर यादव छिंदवाड़ा में कॉन्स्टेबल के रूप में भर्ती हुए थे। बाद में सब इंस्पेक्टर बने थे। सब इंस्पेक्टर की ट्रेनिंग के दौरान 200 बैचमेट थे। इसमें से एक ग्रुप ने साथी सब इंस्पेक्टर परिजनों की मदद का बीड़ा उठाया। उन्होंने अपने वेतन से पांच-पांच हजार रुपए सहयोग के लिए दिए।
इस दौरान सीएसपी मोतीलाल कुशवाह, देहात थाना प्रभारी महेन्द्र भगत, खमारपानी चौकी प्रभारी से आए सब इंस्पेक्टर उत्तम मस्तकार, तरुण मरकाम और सुंदरलाल पवार मौजूद रहे। विनोद शंकर के दो बेटे हैं। पिता आरएस यादव रिटायर्ड टीचर हैं
HDN Hindi News की हर खबर तुरन्त अपने मोबाइल Mobile पर पाने के लिए हमारा एंड्राइड एप Android app आज ही play store से डाउनलोड download करे ⬇️
![]() |
| Tap to download our app |
🎥 हमारे यूट्यूब चैनल Youtube channel को सब्सक्राइब Subscribe करें ⬇️
![]() |
| Tap to subscribe our Youtube channel |
♻️ व्हाट्सएप ग्रुप Whatsapp Group से जुड़ने के लिए फ़ोटो पर टच करें ⬇️
![]() |
| Tap to join our whatsapp group |
अपने आस पास की gramin Media कोई भी खबर Khabar हमे भेजने के लिए या अपने व्हाट्सएप Whatsapp पर पर्सनल न्यूज़ Personal News पाने के लिए सम्पर्क Contact करें 8982291148 पर अपने नाम पते के साथ न्यूज़ लिख कर व्हाट्सएप करे। या फिर google पर सर्च करें humdard news.



