Big Breaking News - WhatsApp, FB and Instagram closed for two and a half hours worldwide; The company said - sorry... solving the problem
International News . सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म whatsapp, facebook और instagram ने दुनियाभर में अचानक काम करना बंद कर दिया है। यह समस्या सोमवार रात करीब 9.15 बजे सामने आई। तीनों सोशल मीडिया प्लेटफार्म के भारत समेत पूरी दुनिया में अरबों यूजर हैं। इसके बाद लोगों ने तुरंत ट्विटर पर अपनी प्रतिक्रियाएं देना शुरू कर दिया। आउटेज के बाद से फेसबुक के शेयर 6% तक गिर गए हैं।
आउटेज की यह समस्या करीब 2 घंटे बाद भी बनी हुई है। लोग न मैसेज भेज पा रहे हैं और न ही रिसीव कर पा रहे हैं। कंपनी के सर्वर डाउन होने की वजह से ये दिक्कत आ रही है। आउटेज ट्रेकिंग कंपनी Downdetector.com के मुताबिक, 80 हजार यूजर्स ने वॉट्सऐप और 50 हजार से ज्यादा ने फेसबुक से शिकायत दर्ज कराई है।
फेसबुक और वॉटसऐप ने दी सफाई फेसबुक, वॉट्सऐप और इंस्टाग्राम तीनों पर मालिकाना हक फेसबुक का है। सर्विस ठप होने के बाद फेसबुक ने कहा है कि कुछ लोगों को ऐप इस्तेमाल करने में दिक्कत हो रही है। हम इसके लिए माफी मांगते हैं। जल्द ही इस समस्या को ठीक कर लिया जाएगा।
वहीं, वॉट्सऐप की ओर से सोशल मीडिया पर जारी बयान में कहा गया है कि हमें पता है कि इस समय कुछ लोगों को समस्या आ रही है। हम चीजों को वापस सामान्य करने के लिए काम कर रहे हैं और जल्द से जल्द इसकी जानकारी देंगे। आपके धैर्य के लिए धन्यवाद।
तीनों प्लेटफॉर्म के डाउन होने की समस्या एंड्रायड, IOS और PC सभी पर दिखाई दी है। एक ओर जहां फेसबुक और इंस्टाग्राम यूजर्स न्यूज फीड को अपडेट नहीं कर पा रहे हैं, तो वहीं वॉट्सऐप यूजर्स कोई भी मैसेज नहीं भेज पाए।
HDN Hindi News की हर खबर तुरन्त अपने मोबाइल Mobile पर पाने के लिए हमारा एंड्राइड एप Android app आज ही play store से डाउनलोड download करे ⬇️
![]() |
| Tap to download our app |
🎥 हमारे यूट्यूब चैनल Youtube channel को सब्सक्राइब Subscribe करें ⬇️
![]() |
| Tap to subscribe our Youtube channel |
♻️ व्हाट्सएप ग्रुप Whatsapp Group से जुड़ने के लिए फ़ोटो पर टच करें ⬇️
![]() |
| Tap to join our whatsapp group |
अपने आस पास की gramin Media कोई भी खबर Khabar हमे भेजने के लिए या अपने व्हाट्सएप Whatsapp पर पर्सनल न्यूज़ Personal News पाने के लिए सम्पर्क Contact करें 8982291148 पर अपने नाम पते के साथ न्यूज़ लिख कर व्हाट्सएप करे। या फिर google पर सर्च करें humdard news.



