Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

मुख्य मार्ग से मटन मीट मार्केट को हटाने की मांग नागरिकों ने तहसीलदार, टीआई, नपा को सौंपा ज्ञापन।

नवरात्रि पर्व को लेकर पार्षद सहित समाजसेवियों ने रखी मांग। 

आठनेर । नगर के वार्ड क्रमांक 10  स्थित  पुरानी पानी टंकी मेन रोड पर मटन मीट मार्केट दुकानदारों के द्वारा मनमाने रूप से अतिक्रमण कर रखा है । मटन विक्रेता   सडक पर भीडभाड वाले क्षेत्र मे दुकाने लगाते है।जिससे लोगों को  परेशानी उठानी पडती है।7 अक्टूबर से नवरात्रि पर्व शुरू हो रहा है। इसको लेकर भी  सोमवार को वार्ड पार्षद सहित युवाओं और समाजसेवी सहित अन्य नागरिकों ने तहसीलदार थाना प्रभारी नपा कार्यालय पहुंच कर ज्ञापन सौंपकर मटन मार्केट को शहर सीमा से दूर हिडली रोड पर लगाने की मांग की है। 




पार्षद सुधाकर नागले ने बताया की मेन मार्केट की मुख्य सड़क म पर मीट मटन की दुकाने संचालित हो रही है ।जिसको लेकर आम व्यक्ति को परेशानी उठानी पड़ती है । नगर में  नवरात्रि पर्व पर श्रद्धालुओं  की लगातार भीड़ बढ़ेगी ।इसको ध्यान में रखते हुए मेन मार्केट से मीट मार्केट को तत्काल प्रभाव से हटाने को तहसीलदार सहित थाना प्रभारी अपर कार्यालय में पहुंच कर ज्ञापन सौपा है । ज्ञापन सौंपने के  दौरान मुख्य रूप से सौरभ आजाद कैलाश आजाद संजय सोनी प्रकाश आवठे निखिल सोनी श्रीराम रूरपुरे उमेश कुयटे प्रमोद पिपरोले जीवन ढोले संजय सावरकर सहित अन्य लोग शामिल हुए।







              📌Www.humdard.in📌











Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad