Sad demise Nattu Kaka of Tarak Mehta is no more was battling cancer
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में नट्टू काका लोकप्रिय किरदार निभाने वाले घनश्याम नायक की 67 साल की उम्र में मौत.
मुम्बई 04 अक्टुबर। मशहूर टीवी सीरियल 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में नट्टू काका लोकप्रिय किरदार निभाने वाले घनश्याम नायक का निधन हो गया है. वो 67 साल के थे. नट्टू काका काफी दिनों से गले के कैंसर से पीड़ित थे. पिछले साल उनका इसी सिलसिले में ऑपरेशन भी हुआ था. मगर वो कैंसर से उबर नहीं पाए और रविवार को मुम्बई के मालाड इलाके में सूचक अस्पताल में शाम 5.30 बजे उनका निधन हुआ.
नट्टू काका मुम्बई के मालाड इलाके में रहते थे. 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' सीरियल में उनका किरदार काफी लोकप्रीय था. 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के निर्माता असित मोदी ने घनश्याम नायक की मौत की पुष्टि की.
उन्होंने ने नट्टू काका उर्फ घनश्याम नायक को याद करते हुए कहा, "घनश्याम जी हमारे मेरे साथ साल 2001 से जुड़े हुए थे. मेरा और उनका रिश्ता काफी गहरा और पारिवारिक किस्म का था. उनका आशीर्वाद न सिर्फ मुझ पर बल्कि सीरियल की पूरी यूनिट पर हुआ करता था और हम सब मिलकर हंसी-खुशी काम किया करते थे. वो बहुत ही प्यारे और नेक इंसान थे. हम सब उन्हें बहुत मिस करेंगे."
असित मोदी बताया कि, "घनश्याम नायक जी ने हमारे साथ सेट पर आखिरी बार 3-4 महीने पहले काम किया था. खराब होती तबीयत के चलते वो शूटिंग नहीं कर पा रहे थे."
HDN Hindi News की हर खबर तुरन्त अपने मोबाइल Mobile पर पाने के लिए हमारा एंड्राइड एप Android app आज ही play store से डाउनलोड download करे ⬇️
![]() |
| Tap to download our app |
🎥 हमारे यूट्यूब चैनल Youtube channel को सब्सक्राइब Subscribe करें ⬇️
![]() |
| Tap to subscribe our Youtube channel |
♻️ व्हाट्सएप ग्रुप Whatsapp Group से जुड़ने के लिए फ़ोटो पर टच करें ⬇️
![]() |
| Tap to join our whatsapp group |
अपने आस पास की gramin Media कोई भी खबर Khabar हमे भेजने के लिए या अपने व्हाट्सएप Whatsapp पर पर्सनल न्यूज़ Personal News पाने के लिए सम्पर्क Contact करें 8982291148 पर अपने नाम पते के साथ न्यूज़ लिख कर व्हाट्सएप करे। या फिर google पर सर्च करें humdard news.



