Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

सेवा ही समर्पण अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं ने नमो उपवन बनाकर किया वृक्षारोपण।

आठनेर।भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल आठनेर के तत्वाधान में भारतीय जनता पार्टी के जिला प्रभारी सुजीत जैन एवं जिला महामंत्री कमलेश सिंह,जिला कार्यालय मंत्री कृष्णा गायकी नगर मंडल अध्यक्ष गोवर्धन राने नगर परिषद अध्यक्ष सूरज राठौर की उपस्थिति में ग्राम सावंगी मे नमो उपवन मे वृक्षारोपण एवं हितग्राहियों को ग्रह प्रवेश करवाया गया उसके पश्चात आठनेर नगर में हितग्राही सम्मेलन एवं नमो उपवन में वृक्षारोपण किया गया एवं अंत में उत्कृष्ट विद्यालय में वृक्षारोपण कर सेवा एवं समर्पण अभियान के तहत कार्यक्रम संपन्न किए गए हितग्राही सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि सुजीत जैन ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज देश को ऐसा प्रधानमंत्री मिला है जो पूरे देश को एक परिवार के रूप में मानकर लगातार 7 सालों से देश के विकास के लिए अपना तन मन और धन सर्वस्व समर्पित कर कार्य कर रहा है ऐसे में हम सबको उनके साथ पूरी ताकत से खड़ा रहना पड़ेगा देश को परम वैभव पर पहुंचाने का लक्ष्य लेकर भारतीय जनता पार्टी कार्य कर रही है जिसके परिणाम भी आप सब लोगों के सामने हैं आज संपूर्ण विश्व भारत की ओर देख रहा है और विश्व का नेतृत्व हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी कर रहे हैं उनके जन्म दिवस के अवसर पर भाजपा द्वारा सेवा समर्पण अभियान चलाया जा रहा है जिसका सफल आयोजन भारतीय जनता पार्टी के लाखों-करोड़ों कार्यकर्ताओं के साथ जनता कर रही है कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला महामंत्री कमलेश सिंह ने कहा कि आज देश में धर्म और अधर्म की लड़ाई चल रही है ऐसे में हमें तय करना होगा कि हमें किसका साथ देना है आज हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी भारतीय जनता पार्टी के अंत्योदय के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए एक लक्ष्य बनाकर कार्य कर रही है और उसमें सफलता प्राप्त हो रही है भारतीय जनता पार्टी का एक ही लक्ष्य है पंक्ति के अंतिम व्यक्ति जिसको विकास की आवश्यकता है उसको मुख्यधारा में लाना अंत मे उपस्थित अतिथियों द्वारा वृक्षारोपण एवं हितग्राही सम्मेलन मे सभी वरिष्ठ एवं युवा तथा महिला कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या मे उपस्थिति देखकर नगर भाजपा मंडल के पदाधिकारियों की सराहना भी की इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष शिवदयाल जी आजाद बद्रीनाथ जी पंडाग्रे जनपद उपाध्यक्ष संतोष धाकड़, नपा उपाध्यक्ष मारुति महाले पार्षद राजेंद्र कालभोर प्रकाश गावंडे,सीताराम सातपुते श्री राम रूरपूरे मंडल महामंत्री सुदामा धाकड़ राजू सलाम मंडल उपाध्यक्ष उमेश बारस्कर अनुराधा नलगे,महिला मोर्चा अध्यक्ष निर्मला आजाद,मदन आजाद किरण जोगी,धनराज गावंडे, माधवराव सातपुते रोशन जोड़ विजय गायकवाड वरिष्ठ भाजपा नेता वामन राव जी गावंडे,रामजी झोड़,देवराव जी सनीचरे सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित





📌Www.humdard.in📌





*यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें* https://youtube.com/channel/UCch1MaGcQl5PrYbydtT-xQg
♻️ *व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े ⬇️ लिंक*
https://chat.whatsapp.com/BHJsW9l1Y9NHKeo41Ve0du
*खबर और विज्ञापन हेतु सम्पर्क करें 8982291148*





Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad