Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

Breaking News - भीषण सड़क हादसा, यात्री बस और कंटेनर की टक्कर, 7 की मौत 13 घायल। देखें वीडियो

Breaking News - A horrific road accident, passenger bus and container collide, 7 killed and 13 injured.



Bhind news. मप्र के भिंड में भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है, प्राप्त जानकारी अनुसार ग्वालियर से बरेली उत्तर प्रदेश जा रही एक बस हाईवे पर कंटेनर से टकरा गई। इस हादसे के चलते बस में सवार 7 लोगों की मौत हो गई और 13 से ज्यादा गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे है। 7 मृतकों में एक महिला शामिल है। आपको बता दें कि यह हादसा भिंड जिले के गोहद थाना इलाके में हुआ है।

पुलिस के अनुसार चार मृतकों की पहचान हो गई है। इनमें रजत राठौर (22) निवासी किलागेट ग्वालियर, गानी आदिवासी (20) निवासी सायगढ़ गांव जिला सागर, हरेंद्र निवासी इटावा और हरिओम निवासी हरदोई यूपी शामिल हैं। वहीं 3 मृतकों की अभी पहचान नहीं हो पाई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए गोहद भेज दिया है।

गोहद चौराहा थाना प्रभारी ओम प्रकाश मिश्रा ने बताया कि हादसा शुक्रवार सुबह करीब 7.30 बजे हुआ। बस और कंटेनर की टक्कर के बाद कंटेनर पलट गया और ड्राइवर घायल हो गया, वहीं बस का ड्राइवर हादसे के बाद फरार हो गया।

घायलों के नाम
  • आजम खां कादरी, निवासी आपागंज ग्वालियर
  • अभिषेक पुत्र राजेश सिंह भदौरिया, डीडी नगर ग्वालियर
  • उषा सिंह पत्नी आरआर वैश्य, निवासी आमखो
  • सत्यपाल सिंह पुत्र पूरन सिंह, निवासी कन्नोज
  • हरनाथ सिंह पुत्र रामप्रताप सिंह भदौरिया, डीडी नगर ग्वालियर
  • संजय सिंह पुत्र सत्येंद्र सिंह, फर्रुखाबाद, यूपी
  • अस्तिव पांडेय पुत्र शशिकांत पांडेय, भोपाल
  • निशा राठौर पुत्री सुमेर सिंह राठौर, निवासी किलागेट
  • राजीव कुमार पुत्र श्रीपाल सिंह, हरदोई यूपी
  • रानी पत्नी सुनील, नई सड़क ग्वालियर
  • सूरज पुत्र सुनील, इटावा
  • संजय पुत्र सतेंद्र राठौर
  • रामगुलाम सिंह पुत्र रमा चौहान, कानपुर
  • ईशा राठौर, किलागेट
  • शिवानी राठौर, किलागेट

HDN Hindi News की हर खबर तुरन्त अपने मोबाइल Mobile पर पाने के लिए हमारा एंड्राइड एप Android app आज ही play store से डाउनलोड download करे ⬇️
Tap to download our app

🎥 हमारे यूट्यूब चैनल Youtube channel को सब्सक्राइब Subscribe करें ⬇️
Tap to subscribe our Youtube channel

♻️ व्हाट्सएप ग्रुप Whatsapp Group से जुड़ने के लिए फ़ोटो पर टच करें ⬇️
Tap to join our whatsapp group

अपने आस पास की gramin Media कोई भी खबर Khabar हमे भेजने के लिए या अपने व्हाट्सएप Whatsapp पर पर्सनल न्यूज़ Personal News पाने के लिए सम्पर्क Contact करें 8982291148 पर अपने नाम पते के साथ न्यूज़ लिख कर व्हाट्सएप करे। या फिर google पर सर्च करें humdard news.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad