Big action of police: JCB run at Apna Dhaba, got encroachment free land worth Rs 75 lakh. watch video
Betul News . थाना बैतूल बाजार जिला बैतूल दिनांक 30-09-2021 को श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय बैतूल सुश्री सिमाला प्रसाद , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय बैतूल श्री नीरज सोनी , एसडीओपी महोदय , बैतूल श्री नितेश पटेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बैतूलबाजार श्री ए.बी. मर्सकोले एवं स्टाफ के ट्वारा सापना स्थित अपना ढाबा एनएचएआई की जमीन पर क्षेत्र के गुण्डा मुन्ना विश्वकर्मा पिता किशोरीलाल विश्वकर्मा जाति लोहार निवासी बैतूल बाजार द्वारा एन.एच.ए.आई. की 5000 वर्ग फिट लगभग जमीन जिसकी कीमत करीबन 75,00,000 / - रूपये है को अवैध रूप से अतिक्रमण कर ढाबा संचालन कर रहा था जिसको एन.एच.ए.आई. ट्वारा अवैध जमीन खाली कराने हेतु नोटिस तामीली उपरान्त भी जमीन पर से कब्जा नही हटा रहा था . जिसे वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश एवं मार्गदर्शन में राजस्व विभाग के तहसीलदार महोदय अशोक डहेरिया एवं राजस्व की टीम , हल्का पटवारी , एन.एच.ए.आई. के अधिकारी एवं कर्मचारीगण एवं थाना प्रभारी बैतूल बाजार निरीक्षक ए.बी. मर्सकोले एवं पुलिस स्टाफ की मदद से मुन्ना विश्वकर्मा द्वारा एन.एच.ए.आई. की जमीन पर अवैध रुप से संचालित अपना ढाबा की जमीन को अतिक्रमण से शांतिपूर्वक मुक्त कराया गया । एन.एच.ए.आई की जमीन पर अवैध रुप से अतिक्रमण कर अपना ढाबा के संचालक गुण्डा मुन्ना विश्वकर्मा के विरुध्द थाना बैतूल बाजार में मारपीट , चोरी एवं अवैध शराब बेचने के अपराध पंजीबध्द है ।
HDN Hindi News की हर खबर तुरन्त अपने मोबाइल Mobile पर पाने के लिए हमारा एंड्राइड एप Android app आज ही play store से डाउनलोड download करे ⬇️
![]() |
| Tap to download our app |
🎥 हमारे यूट्यूब चैनल Youtube channel को सब्सक्राइब Subscribe करें ⬇️
![]() |
| Tap to subscribe our Youtube channel |
♻️ व्हाट्सएप ग्रुप Whatsapp Group से जुड़ने के लिए फ़ोटो पर टच करें ⬇️
![]() |
| Tap to join our whatsapp group |
अपने आस पास की gramin Media कोई भी खबर Khabar हमे भेजने के लिए या अपने व्हाट्सएप Whatsapp पर पर्सनल न्यूज़ Personal News पाने के लिए सम्पर्क Contact करें 8982291148 पर अपने नाम पते के साथ न्यूज़ लिख कर व्हाट्सएप करे। या फिर google पर सर्च करें humdard news.



