Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

सांसद एवं विधायक को फलों से तौला

 सांसद एवं विधायक को फलों से तौला  भाजपा में शामिल कार्यकर्ताओं ने ली शपथ    




बोरदेही (सूर्यप्रकाश शेटे)--  ग्राम मोरखा में आदर्श साहू समाज द्वारा मंगलवार को शारदेय नवरात्र की सप्तमी तिथि के पावन अवसर पर जिले के सांसद दुर्गादास उईके एवं आमला विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे का अभिनंदन सम्मान किया तथा आदर्श साहू समाज द्वारा सांसद व विधायक को फलों से तौला गया। ग्राम मोरखा में आयोजित सम्मान समारोह में सम्मान के उपरांत सांसद और विधायक ने कहा की साहू समाज से मिले स्नेह और आशीर्वाद से हम अभिभूत है।सभी ने ग्राम मोरखा में स्थित मां दुर्गा प्रतिमा के पंडालों में जाकर आशीर्वाद लिया एवं पार्टी के कार्यकर्ताओं से मिले।साहू समाज के कैलाश साहू के निवास पर हरिद्वार से आए हुए संतों का आशीर्वाद लिया तथा भोजन प्रसादी ग्रहण की।तुला दान कार्यक्रम के उपरांत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व मे लोक कल्याणकारी एवं अंत्योदय,जन हितेषी योजनाओं से प्रभावित होते हुए सांसद, विधायक एवं मोरखा क्षेत्र के भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों की गरिमामय उपस्थिति में खेड़ली मोरखा मंडल के अंतर्गत 57 लोगों ने भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की,इस अवसर पर विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे ने अपने संबोधन में कहा की विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल के कार्यकर्ता के रूप में आप सभी का मैं स्वागत और अभिनंदन करता हूं।इस अवसर पर अधिवक्ता बलराम सिंह रघुवंशी,अधिवक्ता श्री कल्लू सिंह रघुवंशी, श्री किशन सिंह रघुवंशी(पूर्व मंडल अध्यक्ष), अधिवक्ता कैलाशसिंह वर्मा,साहू समाज के अध्यक्ष,साहू समाज के सभी सदस्य एवं कार्यकर्ता गण, खेड़ली मोरखा  के सभी पद्दाधिकारी गण और सभी वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं युवा कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad