नवरात्रि पर्व पर कवि सम्मेलन का हुआ आयोजन
सांसद,विधायक का किया नागरिक अभिनंदन
बोरदेही (सूर्यप्रकाश शेटे )-- ग्राम खेड़ली बाजार में नवरात्रि के पावन पर्व पर अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया साथ ही जिले के सांसद दुर्गादास उईके एवं आमला विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे का नागरिक अभिनंदन व सम्मान भी किया गया। कवि सम्मेलन में दूर दूर से आए कवियों ने देर रात तक अपना काव्य पाठ किया तथा श्रोताओं को काव्य रस से ओतप्रोत किया।कवि सम्मेलन में अन्य प्रदेशों से भी कवियों ने शिरकत की जिसमें हास्य कवियों ने अपने हास्य व्यंग से देर रात तक श्रोताओं को गुदगुदाया।कार्यक्रम के आयोजक योगेश रघुवंशी ने बताया कि गत वर्ष कोरोना महामारी के चलते नवरात्रि पर्व बहुत ही सादगी से मनाया गया इस वर्ष भी सभी नियमों का पालन करते हुए नवरात्रि पर्व मनाया जा रहा है, इसी अवसर पर ग्राम खेड़ली बाजार में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन एवं जिले के सांसद दुर्गादास उईके एवं विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे का नागरिक अभिनंदन सम्मान समारोह आयोजित किया गया।कार्यक्रम में सर्वप्रथम उपस्थित अतिथियों एवं आमंत्रित कवियों द्वारा विद्या की देवी मां सरस्वती के छाया चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर पूजा अर्चना की गई।आयोजन समिति द्वारा उपस्थित अतिथियों एवं आमंत्रित कवियों का फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया।
*जनप्रतिनिधियों एवं खिलाड़ी का किया सम्मान*
बम्हनी खेड़ली बाजार के कवि देव कवड़कर तथा श्री वाघेश्वरी साहित्य परिषद खेड़ली बाजार के सहसचिव जितु मदन सोनी ने बताया कि कार्यक्रम में श्री वाघेश्वरी साहित्य परिषद खेड़ली बाजार द्वारा मोरखा के वरिष्ठ साहित्यकार स्वर्गीय मदनलाल सोनी एवं बैतूल के स्वर्गीय वसंत मिरासे वसंत की स्मृति में "श्री मदन वसंत भूषण गौरव सम्मान" से अतिथियों का सम्मान किया गया।इसके साथ ही ग्राम खेड़ली बाजार के युवा क्रिकेट खिलाड़ी नीरज पंडोले को भी अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि हाल ही नीरज पंडोले सहित क्रिकेट टीम द्वारा भारत की ओर से नेपाल क्रिकेट प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए विजयश्री हासिल की थी।
*अंतरराष्ट्रीय स्तर के कवियों ने की शिरकत*
देर रात तक चले कवि सम्मेलन में अपनी अपनी विधाओं में महारत हासिल अंतराष्ट्रीय स्तर के कवियों द्वारा काव्य पाठ किया।जिसमें मुख्य रुप से उत्तर प्रदेश से पधारे अंतरराष्ट्रीय स्तर के कवि ओमपाल सिंह निडर,चेन्नई से मनोज मद्रासी, दिल्ली से कवियित्री पावनी कुमारी,आगरा उत्तर प्रदेश से डॉ अंगद धारिया, भोपाल से संजय सिंह, बालाघाट कि कवियित्री माधुरी किरण, भोपाल से नितेश कुमार नैश,आमला से रामानंद बेले राजन, कठोतिया से रामनाथ यदुवंशी आदित्य,खेड़ली बाजार के दीपक साहु,बम्हनी खेड़ली बाजार से डॉ देव कवड़कर ने अपना काव्य पाठ किया।
*ये रहे मौजूद...*
इस अवसर पर सांसद दुर्गादास उईके, विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे, भाजपा जिला मंत्री भगवंतसिंह भग्गू पटेल, वरिष्ठ भाजपा नेता एवं समाजसेवी किशनसिंह रघुवंशी, दुर्गा उत्सव समिति खेड़ली बाजार के अध्यक्ष सदा साहु,मंडल अध्यक्ष यशवंत यादव, मंडल अध्यक्ष यदुराज रघुवंशी, मंडल कोषाध्यक्ष सतीश साहू, डॉ नरेंद्र सूर्यवंशी,योगेश रघुवंशी, राजेंद्र बिहारिया,संजय बिहारिया, अतुल पारखे, चंद्रभान वागद्रे,सुनिल साहु,सरपंच रवि पंवार,जितु सोनी, राजेंद्र रघुवंशी, राजेश कुंभारे, प्रकाश साहु, महेश मर्सकोले, रंजीतसिंह राठौर,राहुल साहू, महेश डांगे,शुभम् साहु, उदयभान पारखे,मनीष करोले, योगेश सेठ बड़ोनिया,नितेश साहु करोचिया,आशु बिहारिया, उमेश पंवार सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।कार्यक्रम में कुशल मंच संचालन हास्य कवि दीपक साहु ने किया तथा आयोजन समिति द्वारा उपस्थित अतिथियों एवं आमंत्रित कवियों सहित सभी श्रोताओं का आभार प्रकट किया गया।