अखंड राम नाम संकीर्तन का आयोजन होगा
बोरदेही (सूर्यप्रकाश शेटे) - नवरात्रि के पावन अवसर पर ग्राम खेड़ली बाजार में भगवान शिव के परम भक्त बंटी बिहारिया के निवास पर राम नाम अखंड संकीर्तन तथा संकीर्तन के समापन पर भंडारे प्रसादी का आयोजन किया गया है।जिसमें चौरागढ़ पचमढ़ी के महंत महात्यागी परम पूज्य श्री श्री 1008 श्री गरीबदास जी महाराज पधारेंगे।बंटी बिहारिया ने बताया कि हमारे ग्राम खेड़ली बाजार के बाजार चौक में स्थित बजरंग मंदिर प्रांगण में 14 अक्टूबर गुरुवार को सुबह दस बजे अखंड राम नाम संकीर्तन प्रारंभ होगा तथा 15 अक्टूबर शुक्रवार को हवन पूजन के साथ संकीर्तन का समापन होगा,इसके पश्चात उनकी तरफ से भंडारा प्रसादी का आयोजन किया गया है।उन्होंने आगे बताया कि इस पावन अवसर पर में चौरागढ़ पचमढ़ी के महंत श्री गरीबदास जी महाराज के सानिध्य में यह अखंड राम नाम संकीर्तन होगा इसके साथ ही आसपास के संत भी इस कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे।बंटी बिहारिया सहित समस्त बिहारिया परिवार ने क्षेत्र वासियों से अपील की है कि इस पावन अवसर पर सभी लोग खेड़ली बाजार अवश्य पधारें एवं पुण्य लाभ अर्जित करें।