पाॅढुरणा/ चांगोबा
ग्राम पंचायत चांगोबा में जिला पंचायत निधि से नाली निर्माण हेतु भूमि पूजन किया गया ,जिला पंचायत सदस्य अनिल जी कुमरे ने अपनी निधि से नाली निर्माण के लिए 4 लाख रु○ की स्वीकृति प्रदान की ,इस भूमि पूजन कार्यक्रम में मुख्य रूप से पाॅढुरणा विधानसभा प्रभारी टीकाराम कोराची, मंडल अध्यक्ष निरज सिंह चौहान, अजजा मोर्चा जिला महामंत्री रामप्रसाद वरठे, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष अब्बास शेख,सरपंच निलावन्ति रविशंकर कवरेती, सीताराम कोरडे,नितेश कामडी, विनोद वरठे,दादुलाल वरठे, राहुल हिंगवे, बब्बू सिंह इवनाती, विशाल साहू,शोभाराम कवरेती,दुर्गाप्रसाद वरठे, ओंकार साहू, दिलीप देशमुख, सचिव बस्तुलाल नायक ,सह सचिव सलिता वरठे ,सहित ग्रामीण उपस्थित हुए।
इनका कहना---
अनिल जी कुमरे
ग्राम पंचायत की समस्या को देखते हुए हैं नाली निर्माण कार्य किया जा रहा है जिसमें ग्राम की स्वच्छता पर अत्यधिक ध्यान दिया जाएगा स्वच्छ भारत निर्माण में सहयोग करने के लिए नाली निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया गया।
रामप्रसाद जी वरठे --- ग्राम में स्वच्छता हेतु कार्य के लिए अनिल जी को धन्यवाद दिया
टिकाराम जी कोराची--- स्वच्छ भारत के लिए निम्न स्तर से निर्माण कार्य करना जरूरी है आज भूमि पूजन कर ग्राम में नाली निर्माण करने का कार्य किया गया जिससे ग्राम में ग्रामीणों को बारिश के समय जो समस्या होती थी वह परेशानी नहीं होगी ।