Athner news। नगर परिषद आठनेर के कचरा वाहन की टक्कर से गुरुवार शाम 5:30 बजे बाइक सवार दो लोगों की मृत्यु हो गई। इसमें एक ढाई साल की बच्ची और पिता शामिल है ।मृतक ब्लाक के पानबेहरा गांव के निवासी थे और टेमुरनी गांव से इलाज करा कर लौट रहे थे ।गुरुवार शाम 5:30 बजे मुलताई रोड पर पेट्रोल पंप के पास हुए इस हादसे में तेज रफ्तार नगर परिषद की कचरा वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी ।इससे एक ढाई साल की बच्ची और एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई । पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बाइक पर पानबेहरा गांव का रामभाऊ वाडिवा पर बच्ची के साथ टेमुरनी से इलाज कराकर आठनेर आ रहे थे ।इधर आठनेर से पेट्रोल पंप पर जा रही नगर परिषद के कचरा वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे दोनो की मृत्यु हो गई। आठनेर थाने के ए एसआई अवधेश वर्मा ने बताया कि घटना शाम 5:30 बजे की है पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है विवेचना की जा रही है ।बताया जा रहा है कि मृतक बाहर मजदूरी करता है।त्यौहार पर घर आया था।बेटी के इलाज.के लिए टेमुरनी गये थे।वापसी मे नगरपरिषद के कचरा वाहन ने दोनों को कुचल दिया।
Random Posts
4/footer/random