Sensex turns 61000 Nifty also crosses 18300 mark
मुबंई 14 अक्टूबर। चौैतरफा लिवाली के बल पर शेयर बाजार ने आज फिर नया इतिहास बना दिया। लिवाली के बल पर सेंसेक्स जहां 61 हजार अंक के स्तर को पार किया तो निफ्टी भी 18300 अंक के रिकार्ड स्तर के पार पहुंच गया।बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स अब तक के रिकार्ड स्तर 61216.26 अंक पर पहुंच गया। सेंसेक्स 351 अंकों की बढ़त के साथ्थ 61 हजार अंक के पार 61088.82 अंक पर खुला। शुरूआत में ही यह 61014.23 अंक के निचले स्तर तक उतरा लेकिन इसके बाद शुरू हुयी लिवाली के बल पर यह 61216.26 अंक के उच्चतम स्तर तक चढ़ा। अभी यह 375.899 अंकों की बढ़त के साथ 61101.71 अंक पर कारोबार कर रहा है।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 111 अंकों की बढ़त लेकर 18272.85 अंक पर खुला। बिकवाली के कारण यह 18254.50 अंक तक उतरा लेकिन लिवाली के जोर पकड़ने पर यह 18323.20 अंक के अब तक रिकार्ड स्तर पर पहुंच गया। अभी यह 0.80 प्रतिशत बढ़़कर 18307.80 अंक पर कारोबार कर रहा है।
HDN Hindi News की हर खबर तुरन्त अपने मोबाइल Mobile पर पाने के लिए हमारा एंड्राइड एप Android app आज ही play store से डाउनलोड download करे ⬇️
![]() |
| Tap to download our app |
🎥 हमारे यूट्यूब चैनल Youtube channel को सब्सक्राइब Subscribe करें ⬇️
![]() |
| Tap to subscribe our Youtube channel |
♻️ व्हाट्सएप ग्रुप Whatsapp Group से जुड़ने के लिए फ़ोटो पर टच करें ⬇️
![]() |
| Tap to join our whatsapp group |
अपने आस पास की कोई भी खबर Khabar हमे भेजने के लिए या अपने व्हाट्सएप Whatsapp पर पर्सनल न्यूज़ Personal News पाने के लिए सम्पर्क Contact करें 8982291148 पर अपने नाम पते के साथ न्यूज़ लिख कर व्हाट्सएप करे। या फिर google पर सर्च करें humdard news.



