पाॅढुरणा/ चांगोबा
7 अक्टूबर को अन्न उत्सव के अवसर पर पात्र हितग्राहियो को राशन वितरित किया गया ।
हितग्राहियो द्वारा पोस्ट कार्ड के माध्यम से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को धन्यवाद प्रेषित किया गया कि इस कोरोना वायरस के दौरान उन्होंने किसी भी गरीब तबके के व्यक्ति को भूखा नहीं सोने दिया, एवं उनके लिए निशुल्क रासन वितरण की योजना के माध्यम से हमे निशुल्क राशन वितरण किया गया, इसलिए मोदी जी आपका बहुत-बहुत धन्यवाद ! आप इसी तरह निरंतर गरीबो की सहायता के कार्य करते रहे हम आपके साथ है ।।
इस दौरान कार्यक्रम में उपस्थित अजजा जिलामहामन्त्री रामप्रसाद जी वरठे , अल्पसंख्यक मोर्चा अब्बास जी शेख, चांगोबा बूथ अध्यक्ष नितेश अन्नु कामडी, विनोद वरठे , राशन वितरक कर्मचारी एवं पात्र हितग्राहीऐ उपस्थित रहे ।