nurse beat the retired soldier with a shoe instead of paying attention to the patient in the hospital, slapped the nurse running WhatsApp, broke the mobile. watch video
Bhind news . भिंड जिला अस्पताल में नर्स और एक्स आर्मी मेन के बीच मारपीट का एक वीडियो वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच मरीज के इलाज को लेकर विवाद हुआ था। इस पर मरीज के अटेंडर एक्स आर्मी मैन ने नर्स को चांटा मारा और उसका मोबाइल तोड़ दिया। नर्स ने भी जूती से उसकी पिटाई लगा दी।
प्राप्त जानकारी अनुसार घटना बुधवार रात करीब 11 बजे की है। नर्स आशा पांसे ड्यूटी पर थीं। पंडरी निवासी एक्स आर्मी मैन जितेंद्र सिंह यहां भर्ती परिचित से मिलने पहुंचे। मरीज दर्द से तड़प रहा था। जितेंद्र ने आशा से उसे दवा देने के लिए कहा। आशा ने ड्रिप लगाने की बात कही। जितेंद्र इस बात से संतुष्ट नहीं हुआ। उसने कहा कि कुछ और दवा दो। जितेंद्र की बात अनसुनी कर नर्स वाट्सऐप चलाने लगी। इस बात पर जितेंद्र भड़क गया। उसने नर्स को चांटा मार कर मोबाइल तोड़ दिया।
गुस्साई नर्स ने जितेंद्र को जूती से पीटना शुरू कर दिया। जितेंद्र ने नर्स का गला पकड़ लिया। झूमाझटकी में नर्स की ड्रेस फट गई। मौके पर मौजूद लोगों ने मामला शांत कराया। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस दोनों को थाने ले गई।
नर्सिंग स्टाफ ने किया काम बंद
घटना की जानकारी गुरुवार सुबह अन्य नर्सों को लगी, तो वे विरोध में उतर आईं। उन्होंने उपचार न करने का फैसला लिया। इसी समय सिविल सर्जन डॉ. अनिल शर्मा, नर्स आशा पांसे को लेकर थाने पहुंचे और रिपोर्ट दर्ज करने के लिए कहा। इसके बाद सिविल सर्जन चले आए। इधर, मीडिया के पहुंचते ही नर्स भी बिना शिकायत दर्ज कराए थाने से चली गईं।
बिना रिपोर्ट दर्ज कराए चली गई नर्स
कोतवाली थाना प्रभारी राजकुमार शर्मा ने बताया कि मामले में नर्स आशा ने समझौता कर लिया था। वह रिपोर्ट दर्ज नहीं कराना चाहती। सिविल सर्जन उसे लेकर आए थे। जब तक महिला पुलिसकर्मी को बयान दर्ज कराने को लेकर बुलाया, तब तक नर्स चली गई।
HDN Hindi News की हर खबर तुरन्त अपने मोबाइल Mobile पर पाने के लिए हमारा एंड्राइड एप Android app आज ही play store से डाउनलोड download करे ⬇️
![]() |
| Tap to download our app |
🎥 हमारे यूट्यूब चैनल Youtube channel को सब्सक्राइब Subscribe करें ⬇️
![]() |
| Tap to subscribe our Youtube channel |
♻️ व्हाट्सएप ग्रुप Whatsapp Group से जुड़ने के लिए फ़ोटो पर टच करें ⬇️
![]() |
| Tap to join our whatsapp group |
अपने आस पास की gramin Media कोई भी खबर Khabar हमे भेजने के लिए या अपने व्हाट्सएप Whatsapp पर पर्सनल न्यूज़ Personal News पाने के लिए सम्पर्क Contact करें 8982291148 पर अपने नाम पते के साथ न्यूज़ लिख कर व्हाट्सएप करे। या फिर google पर सर्च करें humdard news.



