Athner news गुरुवार से प्रारंभ शारदीय नवरात्रि के लिए भक्ति का माहौल प्रारंभ हो गया है। नगर के एक दर्जन से ज्यादा सार्वजनिक पांडालों में बैंड बाजे के साथ माता की प्रतिमाएं स्थापित की। बाजार चौक स्थित दुर्गा मंदिर में भी माताजी स्थापित की गई है। इसके पहले मंदिर में विराजमान माता अंबा भवानी की स्वयंभू प्रकट हुई मूर्ति का पुजारी मनोज जोशी द्वारा मंत्रोचार के साथ पंचामृत से अभिषेक किया गया और कुमकुम आचनन की प्रक्रिया कराई। माता के श्रृंगार के बाद मंदिर में घट स्थापना की गई। नगर का यह मंदिर प्राचीन है आठनेर सहित एक दर्जन गांव के श्रद्धालुओं की आस्था है। यहां पर देवी के अभिषेक पूजन के बाद माता को दूध, दही, घी, शहद, जल का अभिषेक किया गया।
https://youtube.com/c/hindinewshdn