Devi Darshan Yatra will go out under the leadership of Ashish Thakur on the holy festival of Navratri
(छिंदवाड़ा रिपोर्टर राजा नंदवंशी)
Chhindwara News . विधानसभा के सभी सार्वजनिक दुर्गा पंडालों ओर शक्ति केंद्रों में पहुँचकर लेंगे जगत जननी का आशीर्वाद 9अक्टूबर से गिरजामाई माता मंदिर से शुरू होगी यात्रा,दशहरा के दिन जुन्नारदेव में होगा यात्रा का समापन यात्रा में जल संरक्षण,प्रकृति संरक्षण और नशा मुक्ति का भी देंगे संदेश जुन्नारदेव-भारतीय जनता पार्टी के विधानसभा प्रभारी ओर 2018 विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी रहे आशीष झनकलाल ठाकुर 9 अक्टूबर दिन शनिवार से मुत्तोर के पास स्थित माँ गिरजामाई माता मंदिर में विधिवत पूजन कर आशीर्वाद ले अपनी देवी दर्शन यात्रा की शुरुआत करेंगे, गिरजमाई के बाद मुत्तोर,धूसावानी,धगड़िया,इटावा के सार्वजनिक दुर्गा पंडालों में विराजी माँ दुर्गा का पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त करते हुए तुलतुला माता मंदिर पहुँच पूजन कर आगे देलाखारी,चावलपानी बम्हनी क्षेत्र के दुर्गा पंडालों में पहुँचकर शक्ति स्वरूपा का पूजन करेंगे। रात्रि विश्राम देलाखारी में होगा।
यात्रा कार्यक्रम--
9 अक्टूबर से शुरू हो रही देवी दर्शन यात्रा,10 अक्टूबर को तामिया क्षेत्र,11 अक्टूबर को जुन्नारदेव से सटे उमरिया,केवलारी,पालाचोरई,नजरपुर,
जमकुण्डा, खजरी,बुर्रिकला, कोहनियां,बुधवारा हनोतिया खैरवानी चटुआ ग्रामीण क्षेत्र,12 अक्टूबर राखिकोल दमुआ क्षेत्र,13अक्टूबर को छिंदिकामथ, सांगाखेड़ा क्षेत्र,14 अक्टूबर को नंदन चिकटवर्री,रामपुर क्षेत्र एवम दमुआ शहरी क्षेत्र,15 अक्टूबर दशहरा के दिन जुन्नारदेव के शहरी क्षेत्र के सार्वजनिक दुर्गा पंडालों में पहुँच पूजन कर यात्रा का समापन।
भाजपा जनों की रहेगी विशेष उपस्थिति---
देवी दर्शन यात्रा के दौरान श्री आशीष ठाकुर के साथ विधानसभा के भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं की भी विशेष उपस्तिथि रहेगी साथ ही यात्रा के दौरान प्रकृति संरक्षण,जल संरक्षण सहित नशा मुक्ति का संदेश भी दिया जायेगा।
HDN Hindi News की हर खबर तुरन्त अपने मोबाइल Mobile पर पाने के लिए हमारा एंड्राइड एप Android app आज ही play store से डाउनलोड download करे ⬇️
![]() |
| Tap to download our app |
🎥 हमारे यूट्यूब चैनल Youtube channel को सब्सक्राइब Subscribe करें ⬇️
![]() |
| Tap to subscribe our Youtube channel |
♻️ व्हाट्सएप ग्रुप Whatsapp Group से जुड़ने के लिए फ़ोटो पर टच करें ⬇️
![]() |
| Tap to join our whatsapp group |
अपने आस पास की gramin Media कोई भी खबर Khabar हमे भेजने के लिए या अपने व्हाट्सएप Whatsapp पर पर्सनल न्यूज़ Personal News पाने के लिए सम्पर्क Contact करें 8982291148 पर अपने नाम पते के साथ न्यूज़ लिख कर व्हाट्सएप करे। या फिर google पर सर्च करें humdard news.



