Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

जिले में शिक्षा सुधार के लिए कलेक्टर ने बनाई सुपर 30 टीम, शालाओं का करेंगी निरीक्षण, रैकिंग के आधार पर श्रेष्ठ शालाएं होगा पुरस्कृत

For the improvement of education in the district, the collector has formed a super 30 team, will inspect the schools, the best schools will be rewarded on the basis of ranking



शैक्षणिक व्यवस्था में गुणात्मक सुधार लाने जिले में नवाचार-
---------------------------
शैक्षणिक संस्थाओं की रैंकिंग करने 30 अधिकारी पहुंचे चिन्हित शालाओं में
-----------------------------
श्रेष्ठ शालाएं होंगीं पुरस्कृत
--------------------------
Betul News . कलेक्टर श्री अमनबीर सिंह बैंस द्वारा शैक्षणिक व्यवस्था में गुणात्मक सुधार लाने के उद्देश्य से जिले में शिक्षा एवं जनजातीय कार्य विभाग द्वारा संचालित शैक्षणिक संस्थाओं के कार्यों की रैंकिंग प्रणाली प्रारंभ की गई है। इस नवाचार के लिए प्रारंभिक रूप से 30 शैक्षणिक संस्थाओं का चयन किया गया है। रैंकिंग कार्य के तहत जिला स्तर के अधिकारी इन शालाओं में पहुंचकर निर्धारित बिंदुओं पर शालाओं की शैक्षणिक स्थिति का निरीक्षण कर रहे हैं। गुरूवार को जिला स्तर के 30 अधिकारी उनको आवंटित शालाओं में पहुंचे एवं शैक्षणिक गुणवत्ता की स्थिति का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान इन अधिकारियों ने आवंटित शाला में कार्य योजना अनुसार पाठ्यक्रम की पूर्णता, पाठ्यक्रम पूर्णता उपरांत उसकी विषय-वस्तु के संबंध में छात्र की समझ, शिक्षक उपस्थिति की नियमितता, छात्रों की ऑफ लाइन उपस्थिति, प्रायोगिक कक्षाओं का संचालन, स्कूल भवन परिसर का रखरखाव एवं स्कूलों में शौचालय सफाई की स्थिति पर मूल्यांकन अंक तय किए। अधिकारियों द्वारा संबंधित बिंदु पर संतुष्टि के आधार पर कार्यों का मूल्यांकन किया गया। उपरोक्त दिए गए अंकों के आधार पर शाला का मूल्यांकन तय होगा। मूल्यांकन उपरांत समूचे जिले में प्रथम स्थान पाने वाली तीन शालाओं को पुरस्कृत किया जाएगा।

इस नवाचार में जिन शालाओं को सम्मिलित किया गया उनमें विकासखंड आमला की शासकीय हाईस्कूल खारीमाल, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय आमला शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बोरदेही, विकासखंड आठनेर की शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सातनेर, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय आठनेर, शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय आठनेर, विकासखंड बैतूल की शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बैतूल, शासकीय हाईस्कूल हमलापुर, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बांसपानी, विकासखंड भैंसदेही की शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय विजयग्राम, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय आमला, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सांवलमेंढा, विकासखंड भीमपुर की शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भीमपुर, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भीमपुर, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय प्रभुढाना, विकासखंड चिचोली की शासकीय हाईस्कूल हर्रावाड़ी, शासकीय हाईस्कूल जोगली, शासकीय हाईस्कूल चूडिय़ा, विकासखंड घोड़ाडोंगरी की शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय घोड़ाडोंगरी, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पाथाखेड़ा, शासकीय हाईस्कूल छूरी, विकासखंड मुलताई की शासकीय हाईस्कूल चौथिया, शासकीय हाईस्कूल सिपावा, शासकीय हाईस्कूल डहुआ, विकासखंड प्रभातपट्टन की शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय प्रभातपट्टन, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय वंडली, शासकीय हाईस्कूल बघोड़ा, विकासखंड शाहपुर की शासकीय मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शाहपुर आरएमएसए, शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भौंरा, शासकीय हाईस्कूल भयावाड़ी शामिल थीं।
#JansamparkMP


HDN Hindi News की हर खबर तुरन्त अपने मोबाइल Mobile पर पाने के लिए हमारा एंड्राइड एप Android app आज ही play store से डाउनलोड download करे ⬇️
Tap to download our app

🎥 हमारे यूट्यूब चैनल Youtube channel को सब्सक्राइब Subscribe करें ⬇️
Tap to subscribe our Youtube channel

♻️ व्हाट्सएप ग्रुप Whatsapp Group से जुड़ने के लिए फ़ोटो पर टच करें ⬇️
Tap to join our whatsapp group

अपने आस पास की gramin Media कोई भी खबर Khabar हमे भेजने के लिए या अपने व्हाट्सएप Whatsapp पर पर्सनल न्यूज़ Personal News पाने के लिए सम्पर्क Contact करें 8982291148 पर अपने नाम पते के साथ न्यूज़ लिख कर व्हाट्सएप करे। या फिर google पर सर्च करें humdard news.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad