IBPS has started the application process from today for the posts of 7855 clerks in government banks, graduates will be able to apply
नई दिल्ली 7 अक्तुबर। शारदीय नवरात्र 2021 के शुभ अवसर बैंक में सरकारी नौकरी का बेहतरीन मौका। विभिन्न सरकारी राष्ट्रीयकृत बैंक में क्लर्क के 7855 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया आज, 7 अक्टूबर 2021 से शुरू कर दी गयी है।
यदि आप किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या किसी अन्य उच्च शिक्षण संस्थान से किसी भी विषय में स्नातक डिग्री उत्तीर्ण हैं या कोई समकक्ष योग्यता रखते हैं तो इस 7 हजार से अधिक बैंक क्लर्क भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया आयोजित करने वाली बॉडी इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सोनेल सिलेक्शन (IBPS) द्वारा आधिकारिक वेबसाइट, ibps.in पर ओपेन किये गये ऑनलाइन अप्लीकेशन विंडो के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन का आखिरी दिन 27 अक्टूबर 2021 है।
आईबीपीएस द्वारा जिन बैंकों क्लर्क पदों के लिए रिक्तियां घोषित की गयी हैं, उनमें बैंक ऑफ बड़ौदा, बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ महाराष्ट्र, कैनरा बैंक, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, इंडियन बैंक, इंडियन ओवरसीज बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, पंजाब एवं सिंध बैंक, यूको बैंक और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया शामिल हैं। इन बैंकों में देश के विभिन्न राज्यों एवं संघ शासित प्रदेशों में कटेगरी अनुसार रिक्तियों की संख्या को उम्मीदवार IBPS द्वारा जारी किये गये संशोधित क्लर्क भर्ती विज्ञापन में देखे सकते हैं।
यहां करें आवेदन
जुलाई 2021 में आवेदन किये उम्मीदवारों को फिर से नहीं करना है आवेदन
आईबीपीएस ने इससे पहले बैंक क्लर्क भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया 11 जुलाई 2021 को अधिसूचना (सं.CRP Clerk-XI 2022-23) जारी करते हुए शुरू की थी, जो कि 1 अगस्त 2021 तक चली थी। जुलाई विज्ञापन में संस्थान द्वारा कुल 5858 क्लर्क पदों पर भर्ती आवेदन आमंत्रित किये गये थे।
हालांकि, आईबीपीएस ने आज, 7 अक्टूबर 2021 को जारी फ्रेश विज्ञापन में रिक्तियों की संख्या को बढ़ाकर 7855 कर दिया है। साथ ही, आईबीपीएस ने घोषणा की है कि जिन उम्मीदवारों ने जुलाई विज्ञापन के सापेक्ष आवेदन किया है, उन्हें फिर से आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है।
- IBPS Clerk 2021: राष्ट्रीय बैंकों में 5858 क्लर्क भर्ती के लिए आवेदन का एक और मौका, फिर खुली अप्लीकेशन विंडो
आईबीपीएस क्लर्क भर्ती 2021: मुख्य बातें
कुल पदों की संख्या - 7855 पद
योग्यता - स्नातक और आयु 1 सितंबर 2021 को 20-28 वर्ष
आवेदन शुरू होने की तिथि - 7 अक्टूबर 2021,
आवेदन की अंतिम तिथि - 27 अक्टूबर 2021.
आवेदन शुल्क - SC/ST/PWBD/EXSM उम्मीदवारों के लिए 175 रुपये और अन्य सभी के लिए 850 रुपये
HDN Hindi News की हर खबर तुरन्त अपने मोबाइल Mobile पर पाने के लिए हमारा एंड्राइड एप Android app आज ही play store से डाउनलोड download करे ⬇️
![]() |
| Tap to download our app |
🎥 हमारे यूट्यूब चैनल Youtube channel को सब्सक्राइब Subscribe करें ⬇️
![]() |
| Tap to subscribe our Youtube channel |
♻️ व्हाट्सएप ग्रुप Whatsapp Group से जुड़ने के लिए फ़ोटो पर टच करें ⬇️
![]() |
| Tap to join our whatsapp group |
अपने आस पास की gramin Media कोई भी खबर Khabar हमे भेजने के लिए या अपने व्हाट्सएप Whatsapp पर पर्सनल न्यूज़ Personal News पाने के लिए सम्पर्क Contact करें 8982291148 पर अपने नाम पते के साथ न्यूज़ लिख कर व्हाट्सएप करे। या फिर google पर सर्च करें humdard news.



