जुन्नारदेव नगर पालिका भवन के सामने से मुख्य मार्ग जुन्नारदेव से तामिया की ओर जाता है जो की पूरी तरह से जर्जर एवं गड्ढे से भरा हुआ है इस मार्ग पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं जिसमें पानी थम रहा है गड्ढों के कारण छोटे एवं बड़े वाहन चालक को बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है यह मार्ग मुख्य मार्ग है यह 24 घंटे चालू रहता है इसमें आवागमन हमेशा चालू रहता है जनता को भारी परेशानी हो रही है जिम्मेदारों का बिल्कुल भी
ध्यान नहीं है। नगर पालिका जुन्नारदेव की सड़कों के हाल चर्चा का विषय बना हुआ है परंतु किसी भी संबंधित अधिकारियों द्वारा इन मार्गों के नवीनीकरण और आम नागरिकों को हो रही असुविधा का ध्यान नहीं दिया जा रहा है। यहां पर सड़क पर गड्ढे नहीं गड्ढे पर सड़क दिख रही है।
Random Posts
4/footer/random
