Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

सुकन्या योजना की तरह अब बेटे के लिए भी खुलवा सकते हैं खाता, 15 साल बाद म‍िलेंगे इतने रुपये

Like Sukanya Yojana, now the account can be opened for the son too, after 15 years you will get so much money


Postal Department New Scheme पांच सौ रुपये मासिक जमा करने पर 15 साल में 90 हजार रुपये जमा होगा जबकि बेटा को एक लाख 57 हजार 785 रुपये म‍िलेंगे। पांच हजार मासिक जमा करने वालों को नौ लाख रुपये जमा करने होंगे।

Postal Department New Scheme : सुकन्या योजना की तर्ज पर अब बेटे के ल‍िए भी डाक विभाग ने योजना शुरू की है। 15 वर्ष तक इस योजना में रुपये जमा करने होंगे। पांच सौ मासिक रुपये जमा करने पर बच्चे को 15 साल के बाद 1.57 लाख रुपये म‍िलेंगे। 

डाक विभाग ने कन्याओं के लिए सुकन्या समृद्धि योजना लागू की है। इसमें जमा राशि के आधार पर कन्या के 18 वर्ष पूरे होने पर एक मुश्त रुपये म‍िलते हैं। अभिभावक ये रुपये बेटी की शादी या उसकी पढ़ाई पर खर्च कर सकते हैं। लेकिन बेटों के लिए इस तरह की कोई योजना नहीं थी। इससे बेटे के बड़े होने पर उसकी पढ़ाई या रोजगार के लिए अभिभावक को खर्च के लिए ऋण लेना पड़ जाता है। इसे देखते हुए डाक विभाग ने बेटों के लिए भी 15 वर्षीय सार्वजनिक भविष्य निधि खाता योजना शुरू की है। इसमें नवजात से लेकर 18 वर्ष तक के पुत्र का कोई भी अभिभावक खाता खुलवा सकता है। खाता खुलवाने के लिए बच्चे के माता-पिता का आधार कार्ड और बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र देना होगा। इस योजना में साल में पांच सौ रुपये से 1.50 लाख रुपये तक जमा कराया जा सकता है। पांच सौ रुपये मासिक जमा करने पर 15 साल में 90 हजार रुपये जमा होगा, जबकि बेटा को एक लाख 57 हजार 785 रुपये म‍िलेंगे। पांच हजार मासिक जमा करने वालों को नौ लाख रुपये जमा करने होंगे और 15 साल के बाद 15 लाख 77 हजार 841 रुपये मिलेंगे। यह राशि बच्चे के बालिग होने पर म‍िलेगी। इसलिए 15 साल के बाद पांच साल तक योजना को बढ़ाया जा सकता है। इस पर 7.1 फीसद की दर से ब्याज मिलेगा। इस योजना का गांव-गांव स्तर पर प्रचार कराया जा रहा है। गरीब व्यक्ति पांच सौ रुपये मासिक के स्थान पर पांच सौ रुपये सालाना जमा कर खाता खुलवा सकता है। जिसकी जितना राशि जमा होगा, उसी के आधार पर ब्याज मिलेगा। 


HDN Hindi News की हर खबर तुरन्त अपने मोबाइल Mobile पर पाने के लिए हमारा एंड्राइड एप Android app आज ही play store से डाउनलोड download करे ⬇️
Tap to download our app

🎥 हमारे यूट्यूब चैनल Youtube channel को सब्सक्राइब Subscribe करें ⬇️
Tap to subscribe our Youtube channel

♻️ व्हाट्सएप ग्रुप Whatsapp Group से जुड़ने के लिए फ़ोटो पर टच करें ⬇️
Tap to join our whatsapp group

अपने आस पास की gramin Media कोई भी खबर Khabar हमे भेजने के लिए या अपने व्हाट्सएप Whatsapp पर पर्सनल न्यूज़ Personal News पाने के लिए सम्पर्क Contact करें 8982291148 पर अपने नाम पते के साथ न्यूज़ लिख कर व्हाट्सएप करे। या फिर google पर सर्च करें humdard news.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad